{"_id":"5b0200154f1c1bd7408b6b01","slug":"nima-jangmu-turns-out-to-be-the-world-record-holder-of-kanchenjunga","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीमा जंगमू विश्व रिकॉर्ड बनाने को कंचनजंगा फतह करने निकलीं","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नीमा जंगमू विश्व रिकॉर्ड बनाने को कंचनजंगा फतह करने निकलीं
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 04:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवरेस्ट और लोत्से पर्वत को एक साथ एक ही सीजन में नापने वाली नेपाल की इकलौती पर्वतारोही अब विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा फतह करने निकल पड़ी हैं। 27 वर्षीय नीमा जंगमू को इस अभियान में सफलता मिली, तो वह एक ही पर्वतारोहण सीजन में तीनों सर्वोच्च पर्वतों को फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बन जाएंगी।
विज्ञापन
एक ही सत्र में तीन पर्वतों को नापने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बन जाएंगी नीमा
इमैजिन ट्रेक्स के प्रबंध निदेशक मिंगमा ग्यालजी शेरपा ने बताया कि दोलखा जिले की नीमा इस हफ्ते के आखिर में कंचनजंगा पर्वत की चढ़ाई शुरू करेंगी। शेरपा ने बताया कि इससे पहले नीमा अपने क्लाइंट के गाइड के रूप में एवरेस्ट पर्वत पर 14 मई को पहुंची थीं, जबकि लोत्से पर्वत पर 29 अप्रैल को पहुंचीं। कंचनजंगा और लोत्से नेपाल के क्रमश: दूसरे और तीसरे पर्वत शिखर हैं। इस सत्र में कम से कम 44 पर्वतारोहियों के पांच दल को कंचनजंगा शिखर पर चढ़ाई की अनुमति मिली है।
विज्ञापन
मैं एक ही सीजन में विश्व के तीनों सर्वोच्च शिखर पर चढ़ना चाहती हूं। ऐसा करके मैं दुनिया को बताना चाहती हूं कि नेपाली महिलाएं भी साहस और पक्के इरादों वाली होती हैं। मिंगमा ग्यालजी भी आगे के सफर पर मेरे साथ होंगे। - नीमा जंगमू, पर्वतारोही
विज्ञापन
मकदूनिया के पर्वतारोही की मौत
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान रविवार दोपहर को दक्षिणपूर्वी यूरोपीय देश मकदूनिया के एक पर्वतारोही की मौत हो गई। बेस कैंप के अधिकारियों ने बताया कि हिमालय को शेरपा और पर्वतारोहियों से खाली करवा लिया गया है। बताया जाता है कि ज्योर्गी पेटकोव का हिमालय में कैंप तीन पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
उस वक्त वह अपने अंतिम पड़ाव पर जाने की तैयारी कर रहे थे। वह बिटिश पर्वतारोही दल का हिस्सा थे। अधिकारियों ने बताया कि चट्टान और बर्फ गिरने से एक शेरपा गंभीर रूप से घायल हो गया।