फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   nigeria ready to negotiation with Boko Haram

बोको हराम से बातचीत को तैयार नाइजीरिया सरकार

Wed, 14 May 2014 11:13 AM IST
Updated Wed, 14 May 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
nigeria ready to negotiation with Boko Haram

नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी सूबे बोरनो के गवर्नर क़ासिम शेट्टिमा ने कहा है कि बोको हराम के ज़रिए जारी किए गए वीडियो में दिखाई गई सभी लड़कियों की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन


गुलड़क जोनाथन की सरकार के एक मंत्री तनीमू तुराकी ने कहा है कि हुकूमत बोको हराम से रिहाई के संबंध में बातचीत को तैयार है।

पश्चिमी शिक्षा के विरोधी इस संगठन ने कहा है कि वो अपने कुछ साथियों के बदले इनमें से कुछ लड़कियों को छोड़ने को तैयार है।

4 हफ्ते पहले हुआ अपहरण

nigeria ready to negotiation with Boko Haram

इन स्कूली छात्रों को चार हफ़्ते पहले इस्लामी चरमपंथी संगठन बोको हराम ने अग़वा कर लिया था और बाद में उनका एक वीडियो भी रिलीज़ किया गया।

बोको हराम के नेता अबुबकर शेखाउ ने सोमवार को दिए गए एक बयान में कहा है कि अग़वा की गई लड़कियों का धर्मांतरण करवा कर उन्हें मुसलमान नहीं बनवाया गया है।

हाल में जारी वीडियो में कुछ लड़कियां हिजाब पहने दिखी थीं और वो क़ुरान की आयतें दुहरा रही थीं। लड़कियों के अभिवावकों ने कहा कि अग़वा छात्राएं ईसाई धर्म की मानने वाली हैं। हालांकि उनमें से कुछ मुसलमान भी हैं।

तनीमू तुराकी ने कहा है कि अगर शेखाउ बातचीत को लेकर गंभीर हैं तो वो अपना प्रतिनिधि भेजें। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने नाइजीरिया की सरकार की मदद के लिए अपनी टीम वहां भेज रखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed