{"_id":"5a8b9def4f1c1baa1b8b853b","slug":"nigeria-bokoharam-terrorists-launch-attack-on-girls-boarding-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया: बोर्डिंग स्कूल पर बोको हराम का हमला, बाल-बाल बची सैकड़ों लड़कियों की जान","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नाइजीरिया: बोर्डिंग स्कूल पर बोको हराम का हमला, बाल-बाल बची सैकड़ों लड़कियों की जान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Feb 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने लड़कियों के बोर्डिंग स्कूल पर हमला कर दिया। यह हमला योबे राज्य के उत्तरपूर्व में हुआ। हालांकि स्कूल के बच्चों और टीचरों ने अपनी समझदारी से सबकी जान बचा ली और वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
लोकल अधिकारी ने बताया कि स्थानीय समय के मुताबिक यह हमला शाम 6 बजे हुआ। आतंकियों का काफिला ट्रकों पर सवार होकर आया था। आतंकी जैसे ही वहां घुसे उन्होंने गोलीबारी और बम विस्फोट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद स्कूल की लड़कियों ने टीचरों के साथ मिलकर अपनी जान बचायी और वहां से भाग निकलीं। जब आतंकियों के मंसूबे पूरे नहीं हुए तो उन्होंने स्कूल में लूटपाट की। मिली जानकारी के मुताबिक कोई शख्स हताहत नहीं हुआ है। आपको बता दें कि 2014 में बोको हराम ने चिबोक शहर में 200 से ज्यादा स्कूली छात्राओँ का अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन