{"_id":"33bd9474bc8474e0da55fdc7a13bebe7","slug":"niger-protest-against-charlie-hebdo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैगंबर के कार्टून पर बवाल, कई चर्चों में लगाई आग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
पैगंबर के कार्टून पर बवाल, कई चर्चों में लगाई आग
Updated Sun, 18 Jan 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को निजैर की राजधानी नियामे में प्रदर्शनकरियों ने कई चर्चों में आग लगा दी। प्रदर्शनकारी फ़्रांसीसी पत्रिका शार्ली एब्डो में प्रकाशित पैगंबर मोहम्मद के कार्टून के विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कई फ्रांसीसी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी हमला किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को विरोध प्रदर्शनों के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी और करीब 45 लोग घायल हो गए थे। नियामे की बड़ी मस्जिद के बाहर विरोध के दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की आंसू गैस के बाद यह विरोध और तेज हो गए।फ्रांसीसी दूतावास ने लोगों को घरों में रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते फ्रांस में हुए चरमपंथी हमलों में 17 लोग मारे गए थे। जिनमें 12 लोग व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्डो के दफ्तर पर हुए हमले में मारे गए थे।