फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Newyork times accuses Donald Trump for tax evasion

न्यूयॉर्क टाइम्स ने ट्रंप पर कर चोरी का गंभीर आरोप लगाया

Wed, 03 Oct 2018 11:19 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Wed, 03 Oct 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
Newyork times accuses Donald Trump for tax evasion
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर चोरी के जरिए अपने पिता न्यूयॉर्क के जाने माने बिल्डर फ्रेड सी. ट्रंप की अरबों रुपये की संपत्ति हासिल की थी।

अमेरिका के एक शीर्ष अखबार ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर चोरी के जरिए अपने पिता न्यूयॉर्क के जाने माने बिल्डर फ्रेड सी. ट्रंप की अरबों रुपये की संपत्ति हासिल की थी।

विज्ञापन


‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ अखबार ने अपनी खबर में कहा कि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान दावा किया था कि वह खुद के बल पर अरबपति बने हैं और वह लंबे समय से कहते रहे हैं कि उनके पिता फ्रेड ट्रंप से उन्हें कोई वित्तीय मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


अखबार ने दावा किया, ‘‘लेकिन गोपनीय टैक्स रिटर्न के बहुत सारे दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्डों के आधार पर द टाइम्स की जांच में पाया गया कि ट्रंप को अपने पिता के रियल एस्टेट के साम्राज्य से आज के हिसाब से कम से कम 41.3 करोड़ डॉलर मिले।’’ अखबार ने दावा किया कि इसमें से ज्यादातर धनराशि ट्रंप को इसलिए मिली क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता की कर अदा करने से बचने में मदद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘उन्होंने तथा उनके भाई-बहनों ने अपने पिता से तोहफे में मिली अरबों की संपत्ति छिपाने के लिए फर्जी कंपनी बनाई। रिकॉर्डों से पता चलता है कि ट्रंप ने लाखों रुपये के कर को छिपाने में अपने पिता की मदद की।’’ 

अखबार ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने माता-पिता की रियल एस्टेट की संपत्तियों की कम कीमत आंकने की रणनीति बनाने में भी मदद की जिससे जब ये संपत्तियां उन्हें तथा उनके भाई-बहनों को हस्तांतरित की गई तो काफी हद तक कर कम हो गया।’’ 

व्हाइट हाउस ने इस खबर पर नाराजगी जताई है और न्यूयॉर्क टाइम्स से माफी मांगने को कहा है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा, ‘‘फ्रेड ट्रंप को गए करीब 20 साल हो गए और नाकाम न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा ट्रंप परिवार के खिलाफ यह भ्रामक हमले करना दुखद है।’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘कई दशक पहले इंटरनेट राजस्व सेवा ने इस लेन-देन की समीक्षा की थी और इन पर हस्ताक्षर किए थे। द न्यूयॉर्क टाइम्स और अन्य मीडिया संस्थानों की अमेरिकी लोगों में विश्वसनीयता सबसे निचले स्तर पर चली गई है क्योंकि ये खबरें देने के बजाय चौबीसों घंटे राष्ट्रपति और उनके परिवार पर हमले करने में लगे हुए हैं।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed