{"_id":"5b2b7abd4f1c1b644d8b7d49","slug":"new-zealand-s-prime-minister-gave-birth-to-a-child-husband-announced-to-quit-his-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने दिया बेटी को जन्म, परवरिश के लिए पति ने किया नौकरी छोड़ने का ऐलान","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने दिया बेटी को जन्म, परवरिश के लिए पति ने किया नौकरी छोड़ने का ऐलान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
new Zealand pm
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने ऑकलैंड के एक अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए संतान को जन्म देने वाली वह विश्व की दूसरी महिला हैं। जेसिंडा और उनके पति क्लार्क गेफोर्ड की यह पहली संतान है। बच्ची का वजन 3.3 किलोग्राम है और वह स्वस्थ है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के लोकल समय के मुताबिक प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने बेटी को जन्म 4.45 मिनट पर दिया। जेसिंडा ने इंस्टाग्राम पर कहा, मुझे पूरा यकीन है कि हम उन्हीं सारी भावनाओं से गुजर रहे हैं जिससे नए माता-पिता गुजरते हैं। साथ ही हम कई लोगों से मिली शुभकामनाओं के लिए भी आभारी हैं।
विज्ञापन
पिछले अक्टूबर में प्रधानमंत्री बनने के तीन महीने बाद अर्डर्न ने अपने गर्भवती होने की सूचना दी थी। न्यूजीलैंड में विपक्ष के नेता साइमन ब्रिजेस ने बच्ची के जन्म पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन