फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   New secrets will come out from Tutankhamun tomb

तूतनखामन के पिरामिड से निकलेगा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना!

Fri, 18 Mar 2016 06:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Mar 2016 06:05 PM IST
सार

  •  तूतनखामन की सोने से मढ़ी कब्र के नीचे मिले दो कक्षों में निकल सकता है अब तक का सबसे बड़ा खजाना।
  • चार हजार साल से भी पुराना है ये पिरामिड।
  • रोबोट के जरिए पिछले तीन साल से की जा रही थी खोज।

विज्ञापन
New secrets will come out from Tutankhamun tomb
- फोटो : theguardian.com

विस्तार

मिस्र के रहस्यमयी पिरामिडों की दुनिया से एक और सनसनीखेज खबर आई है। मिस्र के फराओ (किंग) तूतनखामन के पिरामिड में मुख्य कब्र के नीचे दो और कक्ष होने के सबूत मिले हैं।

विज्ञापन


चार हजार साल से भी ज्यादा पुराने फराओ के पिरामिड में तूतनखामन की सोने से मढ़ी कब्र वाले कक्ष के बिलकुल ठीक नीचे पिरामिड रोवर (रोबोट कैमरा) को ठोस दीवार और दो कमरे होने के संकेत मिले हैं। रोबोट राडार ने इन कमरों के हाई रेज्योल्यूशन तस्वीरों के आधार पर रिपोर्ट दी है कि इन कमरों के भीतर धातु और ऑरगेनिक धातु है।

विज्ञापन

दीवारों के भीतर क्या है- अब पता चलेगा

New secrets will come out from Tutankhamun tomb

अन्तरराष्ट्रीय पुरातत्व विभाग के अनुसार रोबोट कैमरा पिछले तीन सालों से तूतनखामन की कब्र वाले मुख्य कक्ष की दीवार के आस पास कक्ष तलाशने की कोशिश में लगा था। पिछले दिनों इस मिशन को तब सफलता मिली जब रोबोट को मुख्य कब्र के ठीक नीचे दो और कक्ष होने के संकेत मिले।

रोबोट ने हाई रिज्योल्यूशन सेंसर की मदद से दावा किया कि इन कमरों में नए जमाने में बहुमूल्य कही जाने वाली धातु और ऑरगेनिक धातु का भंडार है।

कमरों के भीतर धातु होने की खबर से लगभग तय हो गया है कि कई हजार सालों से दुनिया के लिए रहस्य बना फराओ का पिरामिड जल्द ही खजाना उगल सकता है।

ये स्केन ब्रिटिश इजिप्टोलॉजिस्ट डॉ. निकोलस रीव्स की उस थ्योरी के बाद किए गए थे जिसमें उन्होने संभावना जताई थी कि तूतनखामन की कब्र के पार मिस्र की महारानी और तूतनखामन की सौतेली मां नेफ्रेतीती की कब्र हो सकती है।

खजाना या राज घराने की औरतें

New secrets will come out from Tutankhamun tomb

रीव्स की इस थ्योरी पर गौर करते हुए पिरामिड रोवर ने अक्तूबर के बाद दीवारों का हाई रिज्योल्यूशन अध्ययन करना शुरू किया और नतीजा मिस्र के लिए भरपूर उत्साहजनक है।

मिस्र के एंटीक्यूटीज (प्राचीन विरासत) मिनिस्टर डॉ. ममदोह अल्दामदी ने कहा कि रीव्स की इस थ्योरी पर गौर करते हुए पिरामिड रोवर ने अक्तूबर के बाद दीवारों का हाई रिज्योल्यूशन अध्ययन करना शुरू किया और नतीजा मिस्र के लिए भरपूर उत्साहजनक है।

हालांकि यह संभावना भी प्रबल बनी हुई है कि एक कक्ष में महारानी नेफ्रेतीती की कब्र भी हो सकती है। अगर कक्ष में ये कब्र मिलती है तो तीन हजार साल पुराने महारानी नेफ्रेतीती के अप्रतिम सौंदर्य से जुड़े सभी राज भी खुल जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि रीव्स की थ्योरी सही हो और एक कक्ष में नेफ्रेतीती की ममी हो, इसके अलावा हमें वहां तूतनखामन की सौतेली बहन आंखेसातामेन और सगी मां कीया की कब्र मिल जाएं।

विज्ञापन

19 साल के फराओ तूतेनखामेन ने की थी सौतेली बहन से शादी

New secrets will come out from Tutankhamun tomb

कहा जाता है कि तूतनखामन महज नौ  साल की उम्र में ही राजगद्दी पर बैठ गए थे और 19 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। ये भी कहा जाता है कि फराओ ने अपनी ही सौतेली बहन आंखेसातामेन से शादी की थी।

1922 में पर्यावरणविद जॉन कार्टर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तूतनखामन की ममी खोज निकाली थी। इस ममी को तरल सोने से मढा गया था और ताबूत के अंदर सोने और हाथी दांत के कई आभूषण थे। सोने का मास्क ममी के चेहरे से हटाकर जांच के लिए काहिरा के म्यूजियम में रखा गया और ममी को फिर से संरक्षित करके पिरामिड में रख दिया गया।

कुछ इतिहासकार कहते हैं कि फराओ को उसकी सौतेली मां ने मरवा दिया जबकि कुछ इतिहासकारों का दावा है कि वंशानुगत बीमारी के चलते फराओ का मेरुदंड टेढ़ा था, 19वें साल में मलेरिया के चलते उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

मिस्र सभ्यता में शवों को संरक्षित करके ममी में तब्दील करने का चलन था जिसके चलते फराओ राजघराने के सभी सदस्यों को ममी के तौर पर पिरामिडो में दफनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed