{"_id":"58f8269c4f1c1b38744737f0","slug":"new-north-korean-video-shows-missiles-destroying-us-city-in-a-giant-fireball","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो में अमेरिकी शहर पर गिरती दिखी उत्तर कोरिया की मिसाइलें, मुस्कुराता रहा तानाशाह","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
वीडियो में अमेरिकी शहर पर गिरती दिखी उत्तर कोरिया की मिसाइलें, मुस्कुराता रहा तानाशाह
amarujala.com-Written by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Thu, 20 Apr 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। नॉर्थ कोरियाई अफसरों ने हर हफ्ते मिसाइल टेस्ट करने की धमकी देने के बाद एक वीडियो शेयर किया है। इसमें म्यूजिकल शो के बीच अमेरिका पर हमले का वीडियो भी है।
नॉर्थ कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, किम 2 संग की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिलिट्री परेड हुआ। इसके बाद रिलीज वीडियो में नॉर्थ कोरिया की मिसाइलें अमेरिकी शहर पर गिर रही हैं और पूरा शहर जल उठता है। बाद में कुछ और मिसाइलें बड़े आग के गोले के रूप में वहां गिरती हैं, जिसे देखकर उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर और तानाशाह किम जोंग उन मुस्करा रहा है। वहीं, वहां मौजूद भीड़ तालियां बजा रही हैं।
बताते चलें कि नॉर्थ कोरिया ने मिसाइलों का परीक्षण इस साल फरवरी में किया था, जिस पर अमेरिका ने उसे चेताया भी था। मिसाइल दागने का वीडियो और कार्यक्रम खत्म होने के बाद किम जोंग उन और वहां मौजूद लोग 'हुर्रा' चिल्लाते हैं। इसके बाद किम जोंग उन ने भीड़ का अभिवादन करते हुए कलाकारों को बधाई दी।
विज्ञापन
बताते चलें कि यह पहला मौका नहीं है जब नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका के विनाश की नकली कहानी पेश की है। साल 2016 में भी वहां 'लास्ट चांस' के नाम से चार मिनट का एक वीडियो जारी हुआ था। इसमें वाशिंगटन पर परमाणु हमला होते हुए दिखाया गया है, जिससे लिंकन मेमोरियल ध्वस्त हो जाता है।
इससे पहले साल 2013 में भी एक वीडियो में अमेरिका के कोलंबिया, कैलिफोर्निया, हवाई और कोलोरेडो स्प्रिंग में परमाणु हथियार गिराते हुए दिखाया गया था।