फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   new icy prison of Peru

चार हजार मीटर की ऊंचाई पर खुली बर्फीली जेल, ठंड से कांप उठेंगे कैदी

Mon, 11 Jul 2016 05:36 AM IST
एजेंसी/ लिमा
एजेंसी/ लिमा Updated Mon, 11 Jul 2016 05:36 AM IST
विज्ञापन
new icy prison of Peru

निश्चित तौर पर यह किसी का सपना नहीं होगा लेकन यह सच्चाई है। पेरु ने सौर पैनलों की सुविधा के साथ हड्डियों को गलाने जैसी ठंड देने वाली जेल को पर्वतीय क्षेत्र एंडीज की ऊंचाई पर खोला है।

विज्ञापन

पॉस्को क्षेत्र के कोकमर्का में शनिवार को खुली यह जेल समुद्र तल से चार हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

इस जेल में कुल 1,224 कैदियों को रखा जा सकता है, जितनी की इस पूरे कस्बे की जनसंख्या है। यहां पर दिन में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है जबकि रात में तापमान शून्य से 14 डिग्री नीचे चला जाता है।
विज्ञापन


पेरू जेलों की कमी से बहुत बुरी तरह जूझ रहा है। नए चुने गए राष्ट्रपति पेड्रो पब्लो कुजिंस्की ने चुनावों में वादा किया था कि वे जीतने के बाद मौजूदा 40,000 लोगों के लिए आवश्यक जेल की कमी को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की ठंडी कैदियों के लिए अत्यंत पीड़ादायक हो सकती है। राष्ट्रपति ओलांटा ह्यूमला का कार्यकाल 28 जुलाई को खत्म हो रहा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं से पेरू के सुदूर और अत्यंत ठंडे चल्लपल्का और यानामाओ जेलों को बंद करने के लिए सोचने वाले सुझाव को रद्द कर दिया था।  ये दोनों जेल समुद्र तल से लगभग 4,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed