दूसरे देशों से तेल लेने पर करेगा विचार नेपाल
नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा है कि वो विमानों में इस्तेमाल होने वाले तेल का आयात अन्य देशों से करने पर विचार कर रहा है। ये तेल नेपाल में एयर कार्गो के माध्यम से आएगा।
नेपाल में इस वक्त पेट्रोल, डीजल, किरासन तेल, गैस और विमानों में इस्तेमाल होनेवाले एलएनजी की भारी कमी है। नेपाल-भारत सीमा को देश की तराई पार्टियों ने बंद किया हुआ है।
वो हाल में देश में आए संविधान को लागू किए जाने का विरोध कर रहे हैं। सीमावर्ती इलाकों में विरोध प्रदर्शनों और उससे पैदा हुए तनाव के नाम पर भारत से नेपाल आने वाले सैकडों कंटेनरों और ट्रक भारतीय सीमा में खडे हैं।
हो रहा है विचार
हालांकि नेपाली मीडिया मौजूदा संकट की तुलना 26 साल पहले की आर्थिक
नाकेबंदी से कर रहा है और सप्लाई में रोक को भारत की ओर से 'अनाधिकारिक
आर्थिक नाकेबंदी' कह रहा है।
इस वजह से नेपाल में जरूरी सामानों की भारी
कमी महसूस की जा रही है। नेपाल ऑयर कॉरपोरेशन के प्रवक्ता दीपक बराल ने
बीबीसी से कहा, ''तेल की किल्लत को ध्यान में रखते हुए किसी पडोसी मुल्क से
उसे लाने की संभावना पर विचार विमर्श हो रहा है।'
'नेपाल में अधिकारियों
ने विदेशी विमान कंपनियों को पहले ही कह दिया है कि वो वहां आते समय जरूरत
का तेल खुद लेकर आएं। बराल का कहना था कि तेल आयात पर अभी आखिरी फैसला नहीं
हुआ है