{"_id":"58b9aa5b4f1c1bf079831201","slug":"nepal-will-soon-be-able-to-exchange-old-indian-scrapped-notes-jaitley","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में जल्द ही पुराने भारतीय नोटों को बदलने की सुविधा मिलेगी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नेपाल में जल्द ही पुराने भारतीय नोटों को बदलने की सुविधा मिलेगी
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को एलान किया कि नेपाल में जल्द ही पुराने भारतीय नोटों को बदलने की सुविधा प्रदान की जाएगी। 500 और 1000 रुपये के पुराने भारतीय नोटों के विमुद्रीकरण के बाद से नेपाल के नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जेटली यहां नेपाल इनवेस्टमेंट सम्मेलन में शिरकत करने के लिए दो दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल के आग्रह पर विमुद्रीकृत नोटों के बदलाव की सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही इस पर एक तौर तरीका सुनिश्चित करेंगे और इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। गौरतलब है कि नेपाल में खासतौर पर सीमा क्षेत्रों में भारतीय मुद्रा का चलन रोजमर्रा की लेनदेन में व्यापक तौर पर है।
विज्ञापन