{"_id":"5b67199f4f1c1bc57a8b85c9","slug":"nepal-s-including-seven-children-nine-were-died-in-landslides","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में भूस्खलन से नौ की मौत, मृतकों में सात बच्चे शामिल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नेपाल में भूस्खलन से नौ की मौत, मृतकों में सात बच्चे शामिल
भाषा, काठमांडो
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पश्चिमी नेपाल के दूरदराज के जजरकोट जिले में आज दो घरों के भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में सात बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि थाटी बाजार इलाके में आयी आपदा के बाद एक व्यक्ति को बचा लिया गया जबकि उसकी पत्नी और तीन बेटियों की मौत हो गयी।
विज्ञापन
उनका घर भूस्खलन की चपेट में आ गया था। नलगाड नगरपालिका में आए भूस्खलन से प्रभावित हुए एक दूसरे घर में तीन लोगों की मौत हो गयी।
