{"_id":"5b228a144f1c1b5d748b4d57","slug":"nepal-pm-kp-oli-china-visit-for-bri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरआई में शामिल हो सकता है नेपाल, पीएम ओली 19 को जाएंगे चीन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बीआरआई में शामिल हो सकता है नेपाल, पीएम ओली 19 को जाएंगे चीन
अतुल मिश्र, काठमांडू
Updated Thu, 14 Jun 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 19 जून से चीन के छह दिवसीय दौरे पर जाएंगे। भारत भ्रमण के करीब दो माह बाद ओली चीन जा रहे हैं। उनके भ्रमण की अधिकांश कार्यसूची भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के पदाधिकारियों की मानें तो वर्तमान भ्रमण ओली द्वारा प्रधानमंत्री की हैसियत से दो वर्ष पहले चीन भ्रमण के दरम्यान किए गए द्विपक्षीय समझौता कार्यान्वयन पर केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन
नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में पीएम ओली के चीन भ्रमण के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यापार और परिवहन के साथ ही स्वतंत्र व्यापार के क्षेत्र में भी द्विपक्षीय विचार विमर्श जारी है और निकट भविष्य में ही निष्कर्ष में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति द्वारा लाए गए ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) तहत के परियोजना, इसका निर्माण और निवेश का पैटर्न के विषय में भी दोनों देशों के बीच विचार-विमर्श हो रहा है। प्रधानमंत्री के भ्रमण के समय चीन के स्वशासित क्षेत्र (तिब्बत) का राजमार्ग खाद्यान्न ढुलाई के लिए आठ सीमा नाका खोलने के विषय में भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होंगे।
इसके साथ ही केरुड्ग-काठमांडू रेल मार्ग निर्माण, दोनों देश के विदेश मंत्रालय के बीच संयंत्र स्थापना, नेपाल के रसुवा, केरुड्ग और सिंधुपाल्चोक के तातो पानी मे ‘नेपाल चीन मैत्री पुल’, निर्माण संबंधित पत्र में भी हस्ताक्षर होंगे।
इतना ही नहीं नेपाल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए नेपाल और चीन के वित्त मंत्रालय के बीच सहकार्य, ऊर्जा सहयोग तथा सीमापार प्रसारण लाइन निर्माण, कृषि में साझेदारी और नेपाल के सातों प्रदेशों में आपदा प्रबंधन तथा उद्धार केंद्र निर्माण के विषय में भी समझौते होंगे ।