फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   nepal earthquake 105 year old man rescued after 8 days

नेपालः 168 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाला 105 साल का बुजुर्ग

Sun, 03 May 2015 08:09 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 03 May 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
nepal earthquake 105 year old man rescued after 8 days

नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मलबे से अभी भी लोग जिंदा निकल रहे हैं। नेपाल में आए भूकंप के आठ दिनों बाद एक जमींदोज इमारत से 105 साल के बुजुर्ग को जिंदा निकाला गया। पुलिस और राहत दल ने बुजुर्ग व्यक्ति को करीब 168 घंटे यानि कि आठ दिन बाद मलबे से जिंदा बाहर निकाला।

विज्ञापन


नेपाल पुलिस के मुताबिक नेपाल के मध्य क्षेत्र नुवाकोट जिले के किमतांग गांव के फंचू घाले नाम के व्यक्ति को पुलिस व राहत टीम की मदद से रविवार को एक इमारत के मलबे से सुरक्षित निकाला गया। फंचू घाले भूकंप आने पर टूटी अपने घर की इमारत में दब गए थे।
विज्ञापन


फंचू की हालत काफी हद ठीक बताई जा रही है उनके शरीर के कुछ अंगो में मामूली चोटें आईं हैं। नेपाल पुलिस ने उन्हें हेलाकॉप्टर की मदद से त्रिशुल अस्पताल में भर्ती कराया है जाहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नेपाल में 25 अप्रैल को आए 7.9 रियेक्टर स्केल के विनाशकारी भूकंप में अब तक करीब सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, और हजारों की तादात में घायल हैं अभी राहत व बचाव कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed