{"_id":"573973374f1c1bd918ac7912","slug":"nepal-army-received-bollywood-actress","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली सैन्य अधिकारी सोनाक्षी-मलाइका को लेने एयरपोर्ट पहुंचे, हुआ बवाल ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नेपाली सैन्य अधिकारी सोनाक्षी-मलाइका को लेने एयरपोर्ट पहुंचे, हुआ बवाल
एजेंसी/काठमांडू
Updated Mon, 16 May 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और मलाइका अरोड़ा खान को एयरपोर्ट से नेपाली सेना के अधिकारियों द्वारा रिसीव करने पर बवाल शुरू हो गया है। स्थानीय मीडिया ने इस कदम को सैनिकों को निरुत्साहित करने और सेना का मान घटाने वाला बताया है।
विज्ञापन
दोनों अभिनेत्रियां एक चैरिटी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंची थीं। इस कार्यक्रम का आयोजन नेपाली सेना के प्रमुख जनरल राजेंद्र छेत्री की पत्नी ने किया था। शुक्रवार को जनरल समीर शाई ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जहां सिन्हा को रिसीव किया। वहीं, अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने मलाइका को रिसीव किया।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया ने इसकी आलोचना की है। हालांकि सेना ने अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि इसमेें कुछ भी गलत नहीं है। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सैन्य अधिकारियों द्वारा अभिनेत्रियों का स्वागत किया जाना एक सामान्य घटना थी।
विज्ञापन