फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   nepal, after earthquake

नेपाल त्रासदी: तो स्कूल नहीं लौट पाएंगे लाखों बच्चे!

Mon, 11 May 2015 06:43 PM IST
Updated Mon, 11 May 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
nepal, after earthquake

संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ का कहना है कि यदि जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो नेपाल में भूकंप के बाद लगभग 9.5 लाख बच्चे काफी देर तक स्कूलों में लौट नहीं पाएंगे।

विज्ञापन

नेपाल में 12 दिन पहले आए खतरनाक भूकंप में कई स्कूल और लगभग 24,000 क्लासरूम तबाह हो गए थे। नेपाल में पिछले महीने 7.5 की तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 7,500 से ज्यादा हो गई है।

विज्ञापन

दस में से नौ स्कूलों की इमारतें जमींदोज

nepal, after earthquake

बच्चों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ के अनुसार भूकंप से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में 10 में से 9 स्कूलों की इमारत को या तो भारी नुकसान पहुंचा है या वो ढह गई हैं।

यूनिसेफ के नेपाल प्रतिनिधि टोमू होजूमी के अनुसार, "भूकंप से पहले लगभग 10 लाख लोग स्कूल में भर्ती हुए थे लेकिन अब वो इमारत ढह जाने के कारण स्कूल में लौट ही नहीं पाएंगे। ऐसे हालात में यूनिसेफ बच्चों की पढ़ाई के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रहा है।

नेपाल में स्कूलों के खुलने की तारीख 15 मई तय की गई है। हालांकि उनमें से कई स्कूलों का इस्तेमाल अभी भी आपातकाल शिविरों के रूप में हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed