{"_id":"77742890-979e-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"nelson-mandela-re-admitted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेल्सन मंडेला के फेफड़ों में संक्रमण, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
नेल्सन मंडेला के फेफड़ों में संक्रमण, अस्पताल में भर्ती
बीबीसी
Updated Thu, 28 Mar 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के फेफड़ों में फिर संक्रमण होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक वक्तव्य के अनुसार 94 वर्षीय मंडेला को आधी रात से ठीक पहले भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
बीते दिसंबर में भी मंडेला को फेफड़ों के संक्रमण और पित्त की पथरी के इलाज के लिए 18 दिन अस्पताल में बिताने पड़े थे। रंगभेद के ख़िलाफ़ संघर्ष का नेतृत्व करने के लिए उन्हें दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रपिता माना जाता है।
विज्ञापन
पहले अश्वेत राष्ट्रपति
मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे और उन्होंने 1994 से 1999 तक यह पदभार संभाला। हालांकि कुछ समय से उनकी सेहत चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
सरकार द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार राष्ट्रपति जेकब ज़ुमा ने प्यार से “मदीबा” के नाम से पुकारे जाने वाले मंडेला की सेहत में जल्द सुधार की दुआ की है।
राष्ट्रपति ज़ुमा ने कहा, “हम दक्षिण अफ्रीका और दुनिया के लोगों से अपने प्यारे मदीबा की सेहत के लिए और उनके परिवार को ये सब सहने ही शक्ति देने के लिए दुआ करने की अपील करते है। चिकित्सा दल पर हमें पूरा भरोसा है और हम जानते हैं कि वो उन्हें ठीक करने के लिए वो सब करेंगे, जो संभव हो।”
पिछले दो साल के दौरान चौथी बार मंडेला को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
जेल में हुई थी टीबी
उन्हें पहली बार 1980 में तपेदिक यानि टीबी का पता चला था और तब उन्हें हवादार रॉबैन द्वीप पर रखा गया था। वहां उन्होंने सरकार के खिलाफ़ षड्यंत्र के मामले में 27 साल की सज़ा में से 18 साल काटे थे।
कहा जाता है कि उनके फेफड़ों को नुकसान तब पहुंचा था जब वो जेल की खदान में काम कर रहे थे। साल 1990 में जेल से बाहर आने के बाद दिसबंर 2012 में वो सबसे लंबे समय के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे।
इसी महीने की शुरुआत में राजधानी प्रिटोरिया के अस्पताल में चेकअप के लिए वो एक रात भर्ती रहे थे। मंडेला 2004 में सार्वजनिक जीवन से रिटायर हो गए थे और तब से मुश्किल से ही उन्हें बाहर देखा गया है।
वो अब कुनु में रहते हैं जो पूर्वी केप प्रांत का एक छोटा सा गांव है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने बाल जीवन के सबसे बेहतर दिन वहीं बिताए थे।