{"_id":"5a0f2e834f1c1b6e548bdaee","slug":"neighbors-collide-with-divider-uncle-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर भतीजे की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
डिवाइडर से टकराकर भतीजे की मौत, चाचा घायल
fatehpur
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
मार्च्युरी हाउस में रोेते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर।
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे गुरुवार रात हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गए। भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा की हालत गंभीर है। पखवारे भर पहले पहले युवक का तिलक समारोह और वधू की गोद भराई हुई थी।
शहर के मुराइनटोला मोहल्ला निवासी अशोक का बेटा रवि (26) पट्टे की फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार की रात पीरनपुर इलाके से उसके रिश्तेदार की बारात मलवां गई थी। रवि अपनी बाइक से चाचा दिलीप को लेकर गया था।
दोनों रात में लगभग दो बजे लौट रहे थे। हाईवे पर मलवां थाना क्षेत्र के साैंरा के पास सामने से ट्रक की रोशनी के कारण बाइक चालक रवि की आंखें चुधियां गईं, इससे वह बाइक से संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई। रफ्तार तेज होने से हेलमेट टूट गया।
विज्ञापन
सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चाचा को कानपुर हैलट रेफर कर दिया, लेकिन परिजन कानपुर की जगह दिलीप को शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
परिजनों ने बताया कि रवि परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तोहफापुर गांव में शादी तय थी। एक नवंबर को तिलक हुआ था।
तीन नवंबर को वधू की गोदभराई की थी। हादसे से परिवार में मातम में छा गया। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इनसेट:
तिलक में मिली थी बाइक
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक रवि को उसके ससुराल वालों ने तिलक समारोह में उपहार स्वरूप दी थी। यही नई बाइक परिवार के लिए मातम की वजह बन गई।