{"_id":"5b3016c64f1c1bca228b7649","slug":"neerav-modi-was-in-a-flat-made-of-jewelry-store-in-london-revealed-in-the-sunday-times-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव मोदी लंदन में ज्वेलरी स्टोर के ऊपर बने फ्लैट में रहा था, संडे टाइम्स की रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नीरव मोदी लंदन में ज्वेलरी स्टोर के ऊपर बने फ्लैट में रहा था, संडे टाइम्स की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
Updated Mon, 25 Jun 2018 04:33 AM IST
विज्ञापन
13000 करोड़ की धोखाधड़ी के फरार आरोपी नीरव मोदी की जिस वक्त भारत में तलाश की जा रही थी, उस वक्त वह लंदन में पोस्ट मेफेयर इलाके में स्थित अपने ज्वेलरी स्टोर के ऊपर बने फ्लैट में रह रहा था। यह दावा एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। भारत सरकार द्वारा फरवरी में पासपोर्ट रद्द किए जाने के बाद से 47 वर्षीय हीरा कारोबारी कम से कम चार बार ब्रिटेन आया और यहां से बाहर गया। संडे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में प्रवास के दौरान नीरव मोदी शहर के बीचोंबीच स्थित ओल्ड बांड स्ट्रीट पर स्थित नीरव मोदी ज्वेलरी बूटिक के ऊपर बने फ्लैट पर रह रहा था।
विज्ञापन
यह स्टोर पिछले हफ्ते कथित तौर पर बंद हो गया। रिपोर्ट में एक भारतीय अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि आखिरकार भारतीय भगोड़े लंदन ही क्यों आ रहे हैं। क्या ब्रिटेन ऐसे लोगों के लिए सुरक्षित शरण स्थली बन गया है। समाचार पत्र ने आगाह करते हुए कहा कि मोदी ब्रिटेन को सुरक्षित पनाहगाह के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है, जिससे भारत और ब्रिटेन के बीच राजनयिक संबंध खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन