फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   india's growth must bring benefits to its neighbours: PM narendra modi

भारत के विकास से पड़ोसियों को होना चाहिए फायदा: मोदी

Sat, 18 Jun 2016 10:49 PM IST
एजेंसी/ कोलंबो
एजेंसी/ कोलंबो Updated Sat, 18 Jun 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
india's growth must bring benefits to its neighbours: PM narendra modi
श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना स्टेडियम में थे मौजूद - फोटो : PTI

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाफना में श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के साथ संयुक्त रूप से एक स्टेडियम का उद्घाटन करते हुए शनिवार को कहा कि भारत का पूरी तरह मानना है कि उसकी आर्थिक प्रगति से पड़ोसियों को फायदा होना चाहिए।

विज्ञापन


श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना ने सहयोग के लिए भारत का धन्यवाद करते हुए कहा कि कभी-कभी गलत समझ और व्याख्याएं हो सकती हैं, लेकिन श्रीलंका द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मोदी ने सिरिसेना के साथ दुरईअप्पा स्टेडियम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस स्टेडियम का नाम जाफना के पूर्व मेयर अलफ्रेड थम्बीराजा दुरईअप्पा के नाम पर रखा गया है। यह स्टेडियम 1997 में अनुपयोगी हो गया था। अब भारत सरकार ने सात करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेडियम का नवीनीकरण कराया है। पीएम मोदी ने इसे ‘ऐतिहासिक दिन’ करार देते हुए श्रीलंका को विश्वास दिलाया कि श्रीलंका द्वारा अपने नागरिकों के लिए प्रगति और समृद्धि का रास्ता तैयार करने के क्रम में भारत उसके साथ खड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि भारत आर्थिक रूप से समृद्ध श्रीलंका देखने का इरादा रखता है। एक ऐसा श्रीलंका जहां पूरे देश में उसके लोगों के बीच एकता और अखंडता, शांति, सद्भाव, सुरक्षा और समान अवसर तथा स्वाभिमान हो। उन्होंने कहा कि हमारे संबंध दोनों सरकारों के दायरे तक सीमित नहीं हैं। वे हमारे इतिहास, संस्कृति, भाषा, कला और भूगोल के समृद्ध संपर्क से जुड़े हैं। पीएम ने कहा कि सफलतापूर्वक स्टेडियम का निर्माण इस बात का ‘एक संकेत’ है कि श्रीलंका ने ‘अतीत को पीछे छोड़’ दिया है और समृद्ध भविष्य के वादे की ओर देख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed