फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Narendra Modi's Israel visit: PM Modi announces Delhi-Mumbai-Tel Aviv new flight service

पीएम मोदी ने इजरायल को दिया तोहफा, अब दिल्ली-मुंबई से तेल अवीव फ्लाइट सर्विस

Thu, 06 Jul 2017 10:13 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Thu, 06 Jul 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi's Israel visit: PM Modi announces Delhi-Mumbai-Tel Aviv new flight service
- फोटो : SELF

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल में दिल्ली-मुंबई-तेल अवीव के बीच नई उड़ान सेवा शुरु किए जाने की घोषणा की है। मोदी ने इजरायल के तेल अवीव के कंवेंशन सेंटर में करीब 4000 भारतीय को संबोधित किया। इजरायल में बोलते हुए पीएम मोदी ने इजरायली लोगों से कई बार भारत यात्रा पर आने का आग्रह किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इजरायल मूल के नागरिकों और भारतीय मूल के इजरायली लोगों से ओसीआई और पीआईओ कार्ड प्रक्रिया को सरल करने का वादा किया।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय के लोग जो इसरायल में अनिवार्य सेना सेवा कर चुके हैं वे ओसीआई कार्ड के लिए पात्र होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि इजरायल में एक भारतीय सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना की जाएगी। यह ऐलान पीएम मोदी ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव कन्वेंशन सेंटर में मंच पर चढ़ने के तुरंत बाद किया। 
विज्ञापन


अपने भाषण को आगे बढ़ाते हुए आगे कहा कि इजराइल की भूमि वीर सपूतों की भूमि है और बोले कि पीएम बेंजामिन ने उन्हें भारतीय शहीद सैनिकों की तस्वीर भेंट की है। वहीं, सरकार की तीन सालों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहते हैं कि देश में हाल ही में लागू हुए एक कर प्रणाली जीएसटी को गुड एंड सिंपल टैक्स बताया। जीएसटी को लेकर कहा कि इससे भारत का आर्थिक एकीकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी तीन दिवसीय इजरायल दौरे पर मंगलवार को वहां पहुंचे हैं। इजरायल यात्रा पर पहुंचने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी के एयरपोर्ट पहुंचते ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गले लगाकर जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed