फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Narendra Modi attended Maldives new president's oath ceremony

पीएम मोदी की उपस्थिति में मालदीव के नए राष्ट्रपति सालेह ने चीन की करतूतों का किया विरोध

Sun, 18 Nov 2018 02:18 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi attended Maldives new president's oath ceremony
PM Modi-Ibrahim Solih - फोटो : PTI

मालदीव में नए राष्ट्रपति इब्राहिम सालेह ने पदभार संभल लिया है। शनिवार को नए राष्ट्रपति बने सालेह ने शपथ ग्रहण किया। बता दें की, मालदीव के राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। 

विज्ञापन


इस मौके पर इब्राहिम सालेह ने पुरानी सरकार का विरोध किया और जमकर निशाना साधा। सालेह ने कहा की, चीन के आदेशों पर चलने पाली पुरानी सरकार ने मालदीव को लूटा है। इस दौरान नए राष्ट्रपति ने चीन पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन


इब्राहिम सालेह ने कहा कि, अब्दुल्लाह यामीन कि सरकार ने सरकारी खजाना तो खली किया ही साथ चीन से भी भरी भरकम कर्ज लिया है। यही कारण है की मालदीव के सामने गंभीर वित्तीय संकट पैदा हो गयी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, मालदीव एक समुंद्रों से घिरा अपने द्वीपों और रेसॉर्टों के लिए मशहूर एक छोटा और खूबसूरत देश है।  वहीं चीन इसे अपने नए बाजार के रूप में देख रहा है। दरअसल, चीन ने अपने सिल्क रोड के तहत सड़क और हाउसिंग परियोजना के लिए मालदीव में लाखों डॉलर्स का निवेश किया है। 

नए राष्ट्रपति इब्राहिम सालेह ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मसलों पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों के प्रमुखों ने शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध देश बनने के सभी कोशिशों में एक-दूसरे को हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया।


मालदीव में सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव हुए थे. जिसमें इब्राहिम सालेह ने अब्दुल्ला यामीन को भारी मतों से मात दी। बता दें कि, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को चीन की तरफ झुकाव रखने वाला माना जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed