फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Nand Bahadur becomes vice president of Nepal

नंद बहादुर पुन बने नेपाल के उपराष्ट्रपति

Sat, 31 Oct 2015 11:44 PM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nand Bahadur becomes vice president of Nepal

सत्तारूढ़ गठबंधन एकीकृत नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की स्थायी समिति के नेता नंद बहादुर पुन नेपाल के नये उपराष्ट्रपति चुने गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में पुन को 547 वोटों से में से 325 मत प्राप्त हुए। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेपाल कांग्रेस के अमिय कुमार यादव को 212 मत मिले।
विज्ञापन


इस चुनाव में दो महीने से भी ज्यादा समय से आंदोलनरत लोकतांत्रिक मधेसी मोर्चा के सांसद भी मौजूद रहे।

सेना में कमांडर थे पुन

Nand Bahadur becomes vice president of Nepal

50 वर्षीय पुन पिपुल्स लिबरेशन आर्मी के कमांडर रह चुके हैं। उनका नाम सीपीएन-यूएमएल के वरिष्ठ नेता जलनाथ खनल ने आगे बढ़ाया था।

पुन का जन्म नेपाल के रोल्पा जिले के रांगसी गांव में 23 अक्टूबर, 1965 को हुआ था।

जिले के कॉलेज से ही मैट्रिक पास करने के बाद उन्होंने करीब एक दशक तक शिक्षक के तौर पर सेवा दी। इसके साथ ही उन्होंने वामपंथी राजनीति में भी हाथ आजमाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed