फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Namibia will supply uranium to India

नामीबिया ने भारत को यूरेनियम आपूर्ति का जताया भरोसा

Fri, 17 Jun 2016 08:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 08:01 PM IST
सार

  • राष्ट्रपति गिनगोब ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के प्रति भारत के प्रतिबद्धता की सराहना की
  • भारतीय कंपनियों को नामीबिया में निवेश के लिए किया आमंत्रित

विज्ञापन
Namibia will supply uranium to India
नामिबिया में राष्ट्रपति - फोटो : PTI

विस्तार

संसाधन समृद्ध नामीबिया ने भारत को भरोसा दिलाया कि वह उन ‘वैधानिक तरीकों’ पर विचार करेगा जिनके जरिये उसे (भारत ) परमाणु के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए यूरेनियम की आपूर्ति की जा सकती है। नामीबिया के राष्ट्रपति हेग गिनगोब ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में कहा कि नामीबिया परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की सराहना करता है।

विज्ञापन


गिनगोब ने कहा कि हम उन वैधानिक तरीकों पर विचार करेंगे जिनके माध्यम से भारत हमारे यूरेनियम का इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने कहा कि उनके देश के पास संसाधन हैं लेकिन वह उनका इस्तेमाल नहीं कर सकता क्योंकि उसके पास कोई परमाणु हथियार नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे पास संसाधन हैं लेकिन हम उनका प्रयोग नहीं कर सकते क्योंकि हमारे पास परमाणु हथियार नहीं हैं लेकिन ऐसे अन्य (देश) हैं जो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हम वैधानिक तरीका पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के एक पूर्व राजनयिक के साथ बातचीत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह ‘परमाणु भेदभाव’ है कि मुट्ठीभर देश परमाणु तकनीक की शर्तों को लेकर तानाशाही करना चाहते हैं। नामीबियाई राष्ट्रपति ने भारतीय कंपनियों को नामीबिया में निवेश का आमंत्रण देते हुए इंटरनेशनल सोलर अलाइंस के भारत के प्रस्ताव की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed