फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   mysterious gold bricks ?for tsunami victims!

सुनामी पीड़ितों के लिए सोने की ईंटें!

Sun, 17 Feb 2013 02:25 PM IST
Updated Sun, 17 Feb 2013 02:25 PM IST
विज्ञापन
mysterious gold bricks ?for tsunami victims!

सुनामी से तबाह हुए जापान के छोटे से मछली पकड़ने वाले बंदरगाह में लोगों को आज कल सोने की ईंटें मिल रही हैं।

विज्ञापन


सोने की ये ईंटें किसी अनाम व्यक्ति ने पार्सल के ज़रिए भेजी हैं।

दस दिन पहले सोने की ईंटें मियागी प्रांत के इशिनोमिकी में मिलनी शुरु हुईं।

सुनामी सहायता समूह और मछली बाजार में काम करने वालों को दो किलोग्राम वज़न वाली सोने की ईंटें मिली हैं, जिनकी कीमत बाज़ार में कम से कम दो लाख पचास हज़ार डॉलर है।

एक स्थानीय अखबार ने इस घटना को "सोने की सद्भावना" कहा है।

11 मार्च 2011 को जापान में आए 9।0 तीव्रता के भूकंप और विशाल सुनामी के चलते लगभग उन्नीस हज़ार लोग मारे गए थे और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र भी तबाह हो गया था।
विज्ञापन


इशिनोमिकी राजधानी टोकियो के उत्तर पूर्व में करीब 350 किमी दूर स्थित है। यहाँ तीन हज़ार लोग मारे गए थे और चालीस हज़ार से अधिक इमारतें नष्ट हो गई थीं।

दरगाह और मछली बाज़ार को संचालित करने वाली कंपनी के प्रमुख का कहना है कि उन्हें दो किलो सोने की ईंट वाला एक पार्सल मिला है।

भेजने वाले का पता नही
इशिनोमिकी फिश मार्केट कंपनी लिमिटेड के प्रमुख क्यूनिओ सूनो ने सामचार ऐजेंसी एएफपी को बताया कि इस पार्सल पर भेजने वाले का कोई नाम पता नही था, "चूंकि इस पार्सल को विविध माल के रुप में चिह्नित किया गया था इसलिए मैंने इसे बेहद सावधानी से खोला"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "इसे खोलने के बाद मैं दंग रह गया था क्योंकि इसमें दो 24 कैरेट सोने की ईंटें थीं, जिन्हें कागज़ में लपेटा गया था।"

इस पर कोई संदेश और कोई वापसी का पता भी नही था, हालांकि बताया गया कि इस पार्सल को उत्तर-पश्चिमी शहर नागानो से भेजा गया था।

सूनो का कहना है कि वो इस धन का इस्तेमाल उस मछली बाजार के पुनर्निर्माण में करेंगे, जिसे आजकल में टेंट में लगया जा रहा है।

ठीक इसी तरह इशिनोमिकी के पुनरुद्धार के लिए काम कर रही संस्था के योशी कनिको को भी दो सोने की ईंटें मिली हैं।

उनका कहना है, "हम दानदाता की कद्र करते हैं, हम इसे बर्बाद नही होने देगें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed