फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Myanmar prepares proposal for withdrawing Rohingya refugees

रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस लेने के लिए म्यांमार ने तैयार किया प्रस्ताव

Tue, 03 Oct 2017 06:01 AM IST
एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका Updated Tue, 03 Oct 2017 06:01 AM IST
विज्ञापन
Myanmar prepares proposal for withdrawing Rohingya refugees

म्यांमार ने रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस लेने के लिए प्रस्ताव दिया है। म्यांमार के विदेश मंत्री ने देश छोड़कर बांग्लादेश भागे शरणार्थियों को वापस बुलाने के लिए प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन


इस संबंद्ध में म्यांमार के विदेश मंत्री ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री के साथ सोमवार को मुलाकात की। एएस महमूद ने संवाददाताओं को इस मुलाकात के बारे में बोलते हुए बताया कि बातचीत बेहद दोस्ताना माहौल में हुई और म्यांमार ने रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस लेने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में आदिवासी और रोहिंग्या शरणार्थियों के बीच टकराव का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यांमार ने कहा है कि रोहिंग्या शरणार्थियों की वापसी के लिए जल्द ही राष्ट्रीय पहचान प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए योजना बना ली गई है। इसके तहत उन शरणार्थियों को देश में वापस लाया जाएगा, जो रेखाइन राज्य में हिंसा के दौरान बांग्लादेश चले गए थे।


ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों को अधिक मदद की जरूरत: UN

म्यांमार प्रशासन के मुताबिक, करीब 4 लाख 15 हजार रोहिंग्या देश छोड़कर बांग्लादेश गए हैं। इसके अलावा भारत सहित दूसरे देशों में भी रोहिंग्या शरणार्थी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed