फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   muslim refugee are becoming christian seeking asylum germany

जर्मनी में शरणार्थी मुस्लमान अपना रहे हैं ईसाई धर्म

Sun, 11 Dec 2016 01:05 AM IST
एजेंसी/बर्लिन
एजेंसी/बर्लिन Updated Sun, 11 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
muslim refugee are becoming christian seeking asylum germany

दुनिया भर में इस्लाम के नाम पर लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाओं के चलते परेशान होकर मुसलमान अपना धर्म परिवर्तित करके ईसाई धर्म अपना रहे हैं। सीरिया, ईरान और अफगानिस्तान से भागकर जर्मनी पहुंचने वाले मुस्लिम शरणार्थी ईसाई धर्म स्वीकार करने लगे हैं।

विज्ञापन


इस बीच बर्लिन के एक चर्च में शरण लिए मुसलमानों को ईसाई धर्म अपनाने देखा गया है। हाल ही में बर्लिन के चर्च में शरणार्थी सईद, वरोनिका, फरीद और मतीन को ईसाई धर्म के परिधान पहने देखा गया, जो मुस्लिम धर्म छोड़कर ईसाई बनने को तैयार थे। 
विज्ञापन


पादरी मथियास लिंके ने जब उनसे पूछा, ‘क्या आप दिल से ईसा मसीह को अपना खुदा मानते हैं? क्या आप उनका अनुसरण करेंगे?’ तब इन तीनों ने उत्साह से हामी भरी और उनको ईसाई धर्म में शामिल कर लिया गया। ईरान मूल के 20 वर्षीय मतीन का कहना है कि वह ईसाई धर्म अपनाकर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, दुनिया भर में इस्लाम के नाम पर आतंकी हमले बढ़े हैं, जिसके चलते पश्चिमी देशों समेत अन्य देशों का मुसलमानों के प्रति नजरिया बदला है। अमेरिकी, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों में भी मुस्लिमों को बेहद बुरे अनुभवों से गुजरना पड़ रहा है।

सार्वजनिक स्थलों पर मुसलमानों पर हमले बढ़े हैं। मुस्लिम होने के चलते कई दफा शरणार्थियों को आश्रय भी नहीं दिया जाता है। ऐसे में युद्ध की आग में झुलसे सीरिया, ईरान और अफगानिस्तान से भागकर दूसरे देश पहुंचने वाले मुसलमानों के पास धर्म परिवर्तित करके शरण पाने में काफी सहूलियत होती है। इसमें चर्च भी इनकी मदद करते हैं।
 

ईसाई धर्म अपनाने पर इनको दूसरे देशों में आसानी से शरण मिल जाती है

muslim refugee are becoming christian seeking asylum germany

ईरान, सऊदी अरब, अफगानिस्तान और मॉरिटानिया समेत अन्य मुस्लिम राष्ट्रों में इस्लाम धर्म परिवर्तित करने पर मौत की सजा का प्रावधान है। ऐसे में वहां के बाशिंदे चर्च से संपर्क कर रहे हैं और युद्धग्रस्त इलाके से भाग रहे हैं। हालांकि ईसाई धर्म अपनाने के बाद इनका अपने देश वापस जाना खतरे से खाली नहीं है। इनको वहां फांसी दी जा सकती है। 

धर्म परिवर्तित करने वाले मुसलमानों की तादात बढ़ी
धर्म परिवर्तित करने वाले मुसलमानों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। खासकर इस्लामिक राष्ट्रों से भागकर दूसरे देशों में पहुंचने वाले शरणार्थी बड़ी संख्या में धर्मांतरण कर रहे हैं। ईसाई धर्म अपनाने पर इनको दूसरे देशों में आसानी से शरण मिल जाती है। जर्मनी में एक चर्च के पादरी फेलिक्स गोल्डलिंगर ने बताया कि उनके चर्च में ऐसे कई शरणार्थी हैं, जो धर्मांतरण की तैयारी कर रहे हैं। 

धर्म परिवर्तित करने वाले मुसलमानों की संख्या में इजाफा भी हुआ है। उनके मुताबिक धर्मांतरण करने वाले सबसे ज्यादा शरणार्थी ईरान से हैं। 2015 में करीब नौ लाख शरणार्थी इस्लामिक देशों से भागकर जर्मनी पहुंचे।

अफगानिस्तान मूल के 31 वर्षीय एरोनॉटिकल इंजीनियर सईद का कहना है कि वह चार महीने तक तुर्की में एक ईसाई के साथ गुजारा, जिसके बाद ईसाई धर्म स्वीकार करने का इच्छुक हो गया। इसके अलावा अफगानिस्तान मूल के वेरोनिका का कहना है कि दुख के समय में बाइबल को पढ़ने से सुकून मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed