फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   muslim left own country for saving life

ऐसा देश जहां से भाग रहे मुस्लिम!

Mon, 10 Feb 2014 12:12 PM IST
Updated Mon, 10 Feb 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
muslim left own country for saving life

एक वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बीबीसी न्यूज को बताया है कि मजहबी हिंसा की वजह से सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक की समूची मुस्लिम आबादी को देश से भागना पड़ सकता है।

विज्ञापन


मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच के आपात निदेशक पीटर बाउकर्ट का कहना है कि इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है क्योंकि क़ारोबारी गतिविधियों पर मुसलमानों का नियंत्रण है।
विज्ञापन


देश में बीते साल तख़्ता पलट के बाद से ही बहुमत वाले ईसाई समुदाय और मुसलमानों के बीच हिंसा जारी है।

अभी तक दस लोगों की हत्या

muslim left own country for saving life

पीटर बाउकर्ट का कहना है कि राजधानी बानगुई में हिंसा की वजह से हाल ही में कम से कम दस लोग मारे गए हैं।

पीटर का दावा है कि उन्होंने बानगुई में एक मुसलमान को फांसी पर लटकाते ख़ुद अपनी आंखों से देखा है।

फ्रांस की समाचार एजेंसी एएफपी का कहना है कि इस व्यक्ति के मज़हब को लेकर कुछ विवाद था।

हज़ारों मुसलमानों का पलायन

muslim left own country for saving life

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में जारी हिंसा के कारण हज़ारों मुसलमानों को देश छोड़कर पड़ोसी कैमरून और चाड में शरण लेनी पड़ी है।

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, अफ्रीका के सबसे ग़रीब देशों में से एक है। मुसलमान सेलेका विद्रोहियों ने एक साल पहले सत्ता पर क़ब्ज़ा जमाया था, तभी से देश में अशांति का माहौल है।

विद्रोहियों के नेता माइकल जोटोडिया ने क्षेत्रीय शांति प्रक्रिया के तहत अंतरिम राष्ट्रपति के पद से पिछले महीने ही त्यागपत्र दे दिया था।

लेकिन इससे भी हिंसा थमी नहीं। अफ्रीकन यूनियन और फ्रांस के हज़ारों शांतिरक्षकों के दख़ल के बावजूद देश में हिंसक घटनाओं का दौर जारी है।

विज्ञापन

'सड़क पर जला दिया'

muslim left own country for saving life

मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉट के आपात निदेशक पीटर बाउकर्ट बाते रविवार की एक घटना याद करते हुए बताते हैं कि सुबह का वक्त था और राजधानी बानगुई के मुसलमान आबादी वाले इलाके से तेज़ धमाके की आवाज़ें आ रही थीं।

पीटर कहते हैं, ''जब हम पड़ताल के लिए पहुंचे तो देखा कि सड़क पर ही शव जल रहा था। हमारे देखते ही देखते उन्होंने एक और मुसलमान को पकड़ा और फांसी पर लटका दिया।''

जमकर हो रही है लूटपाट

muslim left own country for saving life

पीटर कहते हैं, ''मुस्लिम आबादी वाले इलाकों से मुसलमानों को पूरी तरह से खदेड़ दिया गया है। उनके घर, छत, दीवार, खिड़की हर चीज़ को गिराया जा रहा है। यहां से उनका नामो-निशान मिटाया जा रहा है।''

मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच के अधिकारियों के मुताबिक़, रवांडा के सैनिकों ने उन्होंने बताया है कि सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के मौजूदा हालात उनके अपने देश में दो दशक पहले हुए नरसंहार की 'ख़ौफ़नाक स्मृतियों' को ताज़ा कर रहे हैं।

युद्ध-अपराधों की जांच

muslim left own country for saving life

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत की प्रमुख वक़ील फटोउ बेनसोउदा का कहना है कि उन्होंने सेंट्रल अफ्रीकन गणराज्य में संभावित युद्ध-अपराधों की शुरुआती जांच आरंभ कर दी है।

उनका कहना है कि उन्हें यहां 'विभिन्न समूहों द्वारा चरम बर्बरता' की ख़बरें मिलीं हैं।

जन-कल्याणकारी संस्था मेडिसिन्स सेन्स फ्रंटियर्स (एमएसएफ) का कहना है कि हिंसा की वजह से यहां सभी समुदाय प्रभावित हुए हैं लेकिन बाद में सभी समुदायों ने मिलकर मुसलमानों को निशाना बनाया है।

एमएसएफ के मुताबिक़, लगभग 30,000 शरणार्थी पहले ही चाड पहुंच चुके हैं जबकि और 10,000 कैमरून जा पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed