{"_id":"597a6feb4f1c1b86328b4679","slug":"muslim-british-couple-checked-in-honeymoon-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में हनीमून पर गए मुस्लिम ब्रिटिश दंपति को रोका","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अमेरिका में हनीमून पर गए मुस्लिम ब्रिटिश दंपति को रोका
एजेंसी, लंदन
Updated Fri, 28 Jul 2017 04:27 AM IST
विज्ञापन
Muslim British couple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के एक नवविवाहित दंपति को अमेरिका में हवाईअड्डे पर रोक लिया गया क्योंकि वे मुस्लिम थे। 26 घंटे के बाद उन्हें निर्वासित कर दिया गया है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 29 वर्षीय नताशा पोलिताकिस और उनके पति 32 वर्षीय अली गुल ने लॉस एंजिलिस, हवाई और लास वेगास की दो हफ्ते की यात्रा के लिए 7000 पाउंड भुगतान किए थे।
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस हवाईअड्डे पर एक दिन से ज्यादा बिताने के बाद उन्हें वापस ब्रिटेन लौटना पड़ा। दंपति को मुस्लिम होने की वजह से अमेरिका में प्रवेश से रोक दिया गया। साथ ही उनके सभी सामानों को भी जब्त कर लिया गया। सिर्फ उन्हें मोबाइल फोन वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
दंपति हनीमून मनाने के लिए अमेरिका गए थे। रिपोर्ट के अनुसार दोनों को संदेह के आधार पर हवाईअड्डे पर रोका गया क्योंकि नताशा के पति नाम तुर्किश मूल का था। बहरहाल, अली एक ब्रिटिश नागरिक हैं और उनके बाद ब्रिटिश पासपोर्ट था।
विज्ञापन
नताशा ने कहा कि जब हमें हवाईअड्डे पर रोक लिया गया और अमेरिका में नहीं प्रवेश दिया गया। इससे हम हैरान रहे गए। हम एक नवविवाहित दंपति हैं और हनीमून के लिए अमेरिका गए थे। हमें उम्मीद नहीं थी कि हमें वापस भेज दिया गया। हमारे साथ अपराधियों की तरह व्यवहार हुआ जबकि हमारे पास सभी वैध दस्तावेज थे और हमने उनके सभी सवालों का जवाब दिया।