इराकी सेना की जीत से घबराया आईएस, बच्चों को बना रहा है आत्मघाती हमलावर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे खतरनाक आंतकी संगठन इस्लामिक स्टेट पर संकट के काले बादल मडराने लगे हैं। ईराकी सेना आईएस के खात्मे को आगे बढ़ रही है। अब खबर है कि आईएस ने अपने गढ़ मोसुल को बचाने के लिए अंतिम लड़ाई छेड़ दी है। इराकी सेना मोसुल के नजदीक घेराबंदी कर रही है।
आईएस ने सेना से लड़ने के लिए आत्मघाती दस्ते को तैयार किया है। आईएस के एक वीडियो में आत्मघाती दस्ते के साथ बच्चे भी दिख रहे हैं। खबरों के मुताबिक इराकी सेना के सामने आईएस लड़ाके पीछे हटे हैं। हालांकि आत्मघाती दस्ते सेना के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं।
मोसुल में तेजी से आगे बढ़ रही इराकी सेना अब मोसुल एयरपोर्ट के नजदीक पहुंच गई हैं। आईएस के आतंकी शहर के दक्षिणी हिस्से में सिमटने को मजबूर हो गए हैं। माना जा रहा है कि इराकी सेना की बड़ी कार्रवाई से सामने आईएस को हार झेलनी पड़ रही है। हार को देखते हुए आईएस ने भी अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है।
मारे जा चुके हैं आईएस के विदेशी लड़ाके
टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक 17 अक्टूबर के बाद से तेज हुई मोसुल की लड़ाई में अब तक 100 से अधिक आत्मघाती हमलावर इराकी बलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने के चक्कर में खुद को उड़ा चुके हैं। इराकी सेना के विरुद्ध आईएस की तरफ से यह अब तक का सबसे बड़ा आत्मघाती हमला है।
एक सीनियर फेलो और ICSR के थिंक टैंक चार्ली विंटर आईएस की इस कार्रवाई को अभूतपूर्व मान रहे हैं। इराकी सैनिकों ने आईएस लड़ाकों से जब्त एक जीप दिखाई है। विस्फोटकों से लैस इस जीप में केवल उतना ही हिस्सा खुला है जिसमें आत्मघाती हमलावर ड्राइवर अपना निशाना देख सके।
इराकी सेना के जनरल के मुातबिक आईएस बच्चों से आत्मघाती हमले इसलिए करवा रहा है क्योंकि उसके अधिकतर विदेशी लड़ाके मारे जा चुके हैं।
104. A number of child fighters - including 2 suicide bombers - appear in new #IS video on #Mosul. pic.twitter.com/ob76Kb66kj
— Charlie Winter (@charliewinter) October 29, 2016
122. A photo of one of this morning's thanā'ī VBIEDs. Note that there are two suiciders, one driving and one operating turret. pic.twitter.com/1eb3Ox0BWx
— Charlie Winter (@charliewinter) November 1, 2016