फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Mosque attack in Egypt 200 killed, 120 wounded

मिस्र: मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कर रहे नमाजियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 235 की मौत

Fri, 24 Nov 2017 09:12 PM IST
एजेंसी /काहिरा
एजेंसी /काहिरा Updated Fri, 24 Nov 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
Mosque attack in Egypt  200 killed, 120 wounded
Egypt attack - फोटो : EPA
मिस्र के उत्तर अशांत सिनाई क्षेत्र में जुम्मे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए आतंकी हमले में 235 लोग मारे गए हैं जबकि 109 से ज्यादा घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आतंकियों ने शुक्रवार को नमाज के दौरान अल आरिश शहर स्थित अल रावदा मस्जिद पर बम और बंदूकों से हमला किया। आतंकियों द्वारा फेंका गया बम नमाज पढ़ रहे लोगों के नजदीक फट गया। इसके बाद बंदूकधारियों ने मस्जिद से बाहर भागने की कोशिश कर रहे लोगों पर धुआंधार फायरिंग की, जिससे मस्जिद में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


पढ़ें- मिस्र आईए! यहां मिलेगी मानवता की सीख
विज्ञापन


बहरहाल, किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसि ने इस घटना के बाद आपात बैठक बुलाई है, जिसमें वह अधिकारियों के साथ वारदातों के बारे में चर्चा करेंगे। 50 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। सनद रहे कि पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के जनवरी 2011 में सत्ता चले जाने के बाद से मिस्र में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। तब से अब तक 700 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस, सेना के अभियान से बौखलाए हुए हैं आतंकी 

Mosque attack in Egypt  200 killed, 120 wounded
प्रतीकात्मक तस्वीर
वर्ष 2013 में मोहम्मद मुर्सी को राष्ट्रपति पद से अपदस्थ किए जाने के बाद उत्तरी सिनाई क्षेत्र में आतंकियों ने पुलिस और सेना को निशाना बना रहे हैं। सेना ने इस क्षेत्र में अपना अभियान छेड़ रखा है। कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है और उनके ठिकानों को ध्वस्त किए हैं। गाजा पट्टी के पास आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक इससे आतंकी काफी बौखलाए हुए हैं। 

इस साल मिस्र कई आतंकी हमले हुए 

इस साल मिस्र में कई आतंकी हमले भी किए गए। 26 मई को बंदूकधारियों ने मध्य मिस्र में कॉप्टिक ईसाइयों को ले जा रही एक बस को बमों से उड़ा दिया था, जिसमें 28 लोगों की जानें गईं थीं और 25 अन्य घायल हुए थे। 9 अप्रैल को उत्तरी शहर एलेक्जेंड्रिया में एक चर्च के नजदीक दो आत्मघाती बम हमलों में 46 लोग मारे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed