फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   morsi amidst new allegations

मोर्सी पर देश का राज़ खोलने के नए आरोप

Mon, 24 Feb 2014 02:08 PM IST
Updated Mon, 24 Feb 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
morsi amidst new allegations

मिस्र की राजधानी क़ाहिरा की एक अदालत में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी पर ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स को देश के राज़ बताने का आरोप लगाया गया है। ये आरोप उन पर जासूसी के आरोपों के मुक़दमे की दूसरी सुनवाई के दौरान सामने आए। मोर्सी के ख़िलाफ़ यह मुक़दमा 16 फ़रवरी को शुरू हुआ था और अब इसकी अगली सुनवाई 27 फ़रवरी तक टाल दी गई है।

विज्ञापन


सत्ता से हटाए गए पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी के ख़िलाफ़ चार अलग अलग मामले चल रहे हैं। उन्हें एलेक्जेंड्रिया की ब्रिज अल अरब जेल में रखा गया है। मोर्सी के समर्थकों का कहना है कि उन्हें और मुस्लिम ब्रदरहुड के दूसरे नेताओं को राजनीति से प्रेरित षडयंत्रों के तहत फँसाया जा रहा है।
विज्ञापन


मुक़दमे की सुनवाई के दौरान मोहम्मद मोर्सी और उनके समर्थकों पर लगाए गए आरोपों की सूची पढ़कर सुनाई गई। मोर्सी पर देश को राष्ट्रीय रक्षा रहस्य 'दूसरे देश' को देने और देश और सुरक्षा बलों को कमज़ोर करने के लिए ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स को सुरक्षा रिपोर्टें उपलब्ध करवाने के आरेप लगाए गए। हालांकि सुनवाई के दौरान इस 'दूसरे देश' का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत तक की सज़ा

morsi amidst new allegations

मोर्सी पर फ़लस्तीनी संगठन हमास और लेबनान के शिया संगठन हिज़बुल्लाह के साथ सहयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। दोषी पाए जाने की स्थिति में उन्हें मौत तक की सज़ा हो सकती है। रविवार को हुई सुनवाई के दौरान मोर्सी को बाक़ी क़ैदियों से अलग शीशे के क़ैदखाने में रखा गया था ताकि वे चिल्लाकर या शोर मचाकर सुनवाई को बाधित न कर सकें। अदालती कार्रवाई को सुनने के लिए मोर्सी को हैडफ़ोन की सुविधा दी गई थी।

पिछले साल जुलाई में हुए व्यापक प्रदर्शनों के बाद मिस्र की सेना ने मोर्सी को पद से हटा दिया था। मोर्सी मिस्र के पहले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति थे। सत्ता से हटाए जाने के बाद से ही उनकी पार्टी मुस्लिम ब्रदरहुड के ख़िलाफ़ सेना कड़ी कार्रवाइयाँ कर रही हैं। मुस्लिम ब्रदरहुड को प्रतिबंधित संगठन भी घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed