फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   moldova_cat_smuggling

जेल से भांग की तस्करी करती बिल्ली दबोची गई

Sat, 19 Oct 2013 12:40 PM IST
Updated Sat, 19 Oct 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
moldova_cat_smuggling

मॉल्दोवा में प्रुनकल गांव की एक जेल के सुरक्षा गार्ड्स को एक बिल्ली पर झपटना पडा।

विज्ञापन


दरअसल उन्हें शक था कि बिल्ली का इस्तेमाल भांग की तस्करी के लिए हो रहा था। उस बिल्ली के गले के इर्द-गिर्द भांग के पाउच बांधकर ये तस्करी की जा रही थी।

संदेह तब बढा जब काले-सफेद रंग की ये छोटी सी बिल्ली जेल की सुरक्षा दीवार में बने एक छोटे से छेद से नियमित रूप से आती-जाती दिखने लगी।

उसके गले में जो पट्टा पडा था वो आम पट्टों से बडे साइज का था। उसी में ये भांग रखी जाती थी। अब जांच इस बात की हो रही है कि उस बिल्ली का प्रशिक्षक आखिर कौन है।

वहां के न्याय मंत्रालय ने उस बिल्ली की जांच-पडताल का वीडियो वेबसाइट पर लगाया है।

अभी पिछले ही दिनों रूस में एक घटना सामने आई थी जिसमें बिल्ली का इस्तेमाल करके जेल में मोबाइल फोन स्मगल किया जा रहा था।

जून में मॉस्को टाइम्स में खबर छपी थी कि गार्डों ने उसे जेल की दीवार पर चढते हुए पकडा था। उस समय बिल्ली की जो तस्वीर छपी थी उसमें दिखा था कि बिल्ली के शरीर पर फोन और उसका चार्जर लगा हुआ था।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में बिल्लियों का इस्तेमाल कई अन्य गैर कानूनी कामों के लिए भी होता रहा है। अखबार के अनुसार बिल्लियां इससे पहले जेलों में हेरोइन की तस्करी के लिए भी पकडी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed