लाओस में मोदी ने की जापानी पीएम अबे से मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाओस में बुधवार को अपने जापानी समकक्ष शिंजो अबे से मुलाकात की। मोदी ने अबे के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।
करीब 45 मिनट तक चली द्विपक्षीय वार्ता शुरू होने के बाद पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, ‘जापान के साथ संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हो रही है... पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान के पीएम शिंजों अबे से मुलाकात की।’
पीएम मोदी यहां बृहस्पतिवार को 14वें आसियान भारत सम्मेलन और 11वें पूर्वी एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
म्यांमार और दक्षिण कोरिया के नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय बातचीत
वह म्यांमार और दक्षिण कोरिया के नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। बृहस्पतिवार को सम्मेलन से इतर अन्य नेताओं से भी बातचीत हो सकती है।
पीएम मोदी की छह महीने से भी कम समय में जापानी पीएम से यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले जापानी न्यूज एजेंसी ने खबर दी थी कि दोनों नेता रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा कर सकते हैं।