प्यार में पागल मॉडल ने करोड़पति बॉयफ्रेंड को गोली से उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी जीवन व्यतीत कर रहे ये कपल लोगों के लिए किसी आदर्श जोड़ी से कम नहीं थे। लेकिन जो लोगों को दिख रहा था वो सच नहीं था। मॉडल मायका कुकूकोवा और धनी ज्वैलर एंड्रयू बुश के बीच की यह प्रेम कहानी उतनी भी सही नहीं चल रही थी जैसा लोगों को दिख रहा था।
स्लोवाकिया में जन्मी 26 वर्षीय मायका ने 48 साल के एंड्रयू को 2012 से डेट करना शुरू किया था। आपको बता दें कि मायका ब्रिस्टल में एंड्रयू की गोल्ड ट्रेडर शॉप पर नौकरी करती थी। इसी बीच दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों अपने जीवन को लेकर काफी खुश थे, मायका जो भी मांगती थी एंड्रयू उसे खरीद देता था।
एंड्रयू किंग ऑफ ब्लिंग के नाम से भी जाना जाता था
एंड्रयू किंग ऑफ ब्लिंग के नाम से भी जाना जाता था, यह उसकी पर्सनॉलिटी से भी मैच करता था क्योंकि वो हमेशा डिजाइन्ड कपड़े पहनता था। बॉडी बिल्डर रह चुके एंड्रयू अपनी फिटनेस का भी काफी ख्याल रखता था। हमेशा सोने से लदे रहने वाले एंड्रयू के पास कई महंगी कारें हैं, जिनमें फेरारी, लैम्बार्गिनी भी शामिल हैं।
यूके में एंड्रयू के दो लग्जरी घर भी हैं। घरों की रखवाली डॉग गार्ड्स से होती है। लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी एंड्रयू को अपनी जान गंवानी पड़ी। एंड्रयू की मौत उसकी प्रेमिका के हाथों हुई, कारण सिर्फ इतना माना जा रहा है कि एंड्रयू किसी और से प्यार करने लगा था। दरअसल में मायका एंड्रयू के प्यार में पागल हो चुकी थी।
एंड्रयू मायका पर खूब पैसे खर्च करता था
इसका एक कारण यह भी था कि एंड्रयू मायका पर खूब पैसे खर्च करता था। मायका एक तरह से एंड्रयू के प्यार में पागलपन की हद तक जा चुकी थी। वो एंड्रयू को किसी भी कीमत में खोना नहीं चाहती थी। लेकिन मायका को एंड्रयू पर शक होने लगा था।
उसने एंड्रयू के मोबाइल, कंप्यूटर हर जगह चेक किया। उसे लगा कि एंड्रयू उसके साथ विश्वासघात कर रहा है। मायका ने एंड्रयू से कई बार कहा कि वो उस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके बावजूद भी एंड्रयू ने मायका पर कोई ध्यान नहीं दिया।
एंड्रयू रसियन स्टूडेंट मारिया कोरोतेवा को डेट करने लगा
मायका को डेट करने के लगभग ढाई साल बाद नवंबर 2013 में एंड्रयू रसियन स्टूडेंट मारिया कोरोतेवा को डेट करने लगा। मारिया एंड्रयू को एक कैफे में मिली थी। एंड्रयू ने मायका से रिश्ता तोड़ दिया था। मायका ने बहुत कोशिश की कि एंड्रयू वापस आ जाए लेकिन वो उसके हाथों से निकल चुका था। खबरें यह भी आ रहीं थीं कि एंड्रयू अपनी पहली पत्नी से पैदा एक बेटी के लालन-पोषण पर ज्यादा समय बिताने लगे थे।
5 अप्रैल 2014 को एंड्रयू अपने स्पैनिश विला पर अपनी गर्लफ्रैंड के साथ एक रोमांटिक ब्रेक लेने आया था। एंड्रयू पांच महीने की सालगिरह का जश्न मनाने के लिए आया था। हवाई अड्डे के रास्ते में, एंड्रयू ने मारिया को एक हीरे की अंगूठी दी और कहा कि वह बाद में 'कुछ महत्वपूर्ण' बात करने वाला है। लेकिन मारिया को ऐसा कोई मौका नहीं मिला।
मायका ने लगातार तीन गोलियां एंड्रयू पर दाग दी
एंड्रयू जैसे ही अपने विला पर पहुंचा उसने वहां एक सूटकेस रखा देखा, उसे लगा यहां कुछ ठीक नहीं है। लेकिन कुछ ही समय में एंड्रयू की नजर मायका पर पड़ी जिसके हाथ में पिस्टल थी। पिस्टल देखकर मारिया और एंड्रयू कार में जाकर बैठ गए।
पुलिस को फोन लगाने के लिए मोबाइल निकाला तो बैंटरी डिस्चार्ज थी। तब तक कार की चावी के साथ मायका बाहर खड़ी थी। उसने एंड्रयू को कार से बाहर निकलने को कहा लेकिन एंड्रयू नहीं निकला जिसके बाद मायका ने लगातार तीन गोलियां एंड्रयू पर दाग दी।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मायका ने एंड्रयू के हाथ में गन रख दी जिससे पुलिस को लगे कि उसने आत्महत्या की है। एंड्रयू को मारने के बाद मायका अपने बॉयफ्रैंड के साथ एंड्रयू की कार लेकर वहां से भाग गई। इस बीच यूरोप से लेकर स्लोवाकिया तक की यात्रा की। पुलिस ने उसे स्लोवाकिया में अरेस्ट किया और वापस स्पेन लेकर आ गई। चार दिन की पुलिस ट्रॉयल के बाद उसे दोषी करार दिया गया। मायका को 15 साल की जेल और 13041741 रुपए का जुर्माना देने की सजा सुनाई गई।