फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   mistress disclosed corrupt chinese officer

'भ्रष्ट' अधिकारियों की पोल खोल रही हैं नाराज प्रेमिकाएं

Sat, 12 Oct 2013 02:09 PM IST
Updated Sat, 12 Oct 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
mistress disclosed corrupt chinese officer

वासना, शक्ति और भ्रष्टाचार- इनका मिश्रण बहुत विस्फोटक हो सकता है। चीन में इन्हीं तीनों के मिश्रण के खतरनाक परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


चीन में सरकारी अधिकारियों के 'भ्रष्टाचार' का एक नया रूप सामने आ रहा है- और इसे सार्वजनिक कर रही हैं ऐसे अधिकारियों की नाराज प्रेमिकाएं।

पिछले कुछ हफ्तों में कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की खर्चीली जीवनशैली की झलक इन प्रेमिकाओं के सोशल मीडिया एकाउंट में सार्वजनिक रूप से दिखी है।

सबसे बड़ा मामला जी यिंगनान का है- उसने अपने पूर्व प्रेमी को लाखों माइक्रोब्लॉग यूजर्स के सामने शर्मिंदा करके रख दिया।

इस 26 वर्षीय युवती के प्रेमी की पहचान फान यू के रूप में हुई, जो सरकारी लेखागार के उप निदेशक हैं।

'1000 डॉलर रोज की पॉकेटमनी'
इन्हीं गर्मियों में यिंगनान ने अपने प्रेमी के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर जारी कर दीं।

इनमें उनकी खरीदारी करते हुए तस्वीरें, एक निजी स्वीमिंग पूल में मस्ती करते हुए और पार्टी की तस्वीरें हैं जिसमें यू ने अपनी प्रेमिका के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन


यिंगनान के एकाउंट में लिखा है कि उसने अपने प्रेमी का भंडाफोड़ इसलिए किया क्योंकि उसे पता चला कि वह शादीशुदा है और उसका एक किशोर पुत्र भी है।

एक टीवी प्रस्तुतकर्ता यिंगनान ने एक चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स को बताया, "मुझे पता नहीं था कि वो इतना बड़ा झूठा है। वह हमेशा मुझसे शादी के वायदे करता रहा और मुझे हमेशा लगा कि वो मेरा मंगेतर और शायद पति भी बन जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन लोगों को इस मामले से जो झटका लगा वह इससे जुड़े पैसे की जानकारी से लगा।

यिंगनान के अनुसार उसका प्रेमी उसे रोज 1000 डॉलर (60,000 रुपये से ज्यादा) पॉकेटमनी के रूप में देता था। एक लग्जरी कार दी थी और एक अपार्टमेंट देने का वायदा किया था।

यिंगनान ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि उसने शुरू में सरकारी अधिकारियों को फान की शिकायत की थी कि वह संभवतः भ्रष्टाचार कर रहे हैं लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने इन आरोपों को इंटरनेट पर सार्वजनिक करने का फैसला किया।

उसकी शाही जिंदगी को लेकर स्वाभाविक रूप से सवाल उठे- आखिर उसका प्रेमी एक साधारण सरकारी तनख्वाह से इतना सब कैसे कर सकता है?

सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार फान को उसके पद से हटा दिया गया और अब उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच हो रही है।

बीबीसी संवाददाता फान की टिप्पणी के लिए उनसे संपर्क नहीं कर पाए।

18 प्रेमिकाएं
जिन वेबसाइटों ने यह खुलासा किया उनमें से एक जू रुइफेंग की भी है, जे एक भ्रष्टाचार विरोधी ब्लॉगर हैं।

वह पिछले साल तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने एक सरकारी अधिकारी ली जेंगफू का एक सनसनीखेज सेक्स टेप जारी कर दिया था। इसके बाद जेंगफू के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू हुई और वह अंततः जेल में पहुंच गए।

इंटरनेट के विस्तार के साथ ही ऐसे ब्यौरे भी सार्वजनिक हो रहे हैं जो अन्यथा दबे ही रह जाते।

जू कहते हैं कि यकीकन सेक्स स्कैंडल दूसरे देशों में भी होते होंगे लेकिन चीन में फर्क ये है कि सरकारी अधिकारी जनता का पैसा अपनी मुहब्बतों पर खर्च कर रहे हैं।

वह कहते हैं, "जनता नहीं जानती कि अधिकारी क्या कर रहे हैं। लेकिन प्रेमिकाएं इन अधिकारियों के साथ रहती हैं, वो पैसे खर्च करते हैं, वह जानतें हैं कि क्या हो रहा है।"


ऊर्जा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी लियु टीनान को मई में तब पद से हटा दिया गया था जब उसकी प्रेमिका ने एक पत्रकार को यह बताया कि लियु ने बैंकों में 20 करोड़ डॉलर (12।41 अरब रुपये) का घपला किया था।

प्रेमिकाएं चीन में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रतीक बन गई हैं।

सरकार द्वारा साल 2007 में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे 90% से अधिक अधिकारियों की प्रेमिकाएं थीं- और कई मामलों में तो एक से ज़्यादा।

इसी साल जेल गए पूर्व रेल मंत्री लियु जीजुन की कथित रूप से 18 प्रेमिकाएं थीं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed