फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Missing Interpol chief detained for interrogation in China

इंटरपोल ने अपने लापता पुलिस प्रमुख के लिए चीन से मांगा 'स्पष्टीकरण'

Sat, 06 Oct 2018 01:09 PM IST
भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग Updated Sat, 06 Oct 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
Missing Interpol chief detained for interrogation in China
Interpol Chief Meng Hongwei

इंटरपोल अध्यक्ष मेंग होंगवेई को उनके खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। मीडिया में आई खबरों में शनिवार को यह जानकारी दी गई। इस मामले पर 

विज्ञापन

इंटरपोल ने अपने लापता पुलिस प्रमुख के लिए चीन से 'स्पष्टीकरण' भी मांगा है।  

इससे पहले चीन पहुंचने पर उनके लापता होने की खबर आई थी। 64 वर्षीय मेंग इंटरपोल का प्रमुख बनने वाले पहले चीनी हैं। इसका मुख्यालय फ्रांस के लियोन में स्थित है। हांगकांग से प्रकाशित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने एक सूत्र के हवाले से खबर दी है कि पिछले सप्ताह चीन पहुंचने पर मेंग को ‘अनुशासन अधिकारी’ पूछताछ के लिये ले गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि क्यों उनके खिलाफ जांच चल रही है और उन्हें कहां रखा गया है।
विज्ञापन


अखबार की खबर के अनुसार मेंग चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के उप मंत्री भी हैं। उनके खिलाफ चीन में जांच चल रही है। अखबार की यह खबर उनके लापता होने को लेकर रहस्य के बीच आई है। मेंग की पत्नी ने उनके लापता होने की फ्रांसीसी पुलिस को जानकारी दी थी। फ्रांसीसी पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि उसने मेंग को तलाशने के लिये जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरपोल ने शुक्रवार को कहा था कि उसे मेंग के ‘कथित तौर गायब’ होने की खबरों की जानकारी है और यह फ्रांस और चीन में संबंधित अधिकारियों के लिये एक मामला है।फ्रांस से आई खबरों के अनुसार मेंग को आखिरी बार 29 सितंबर को फ्रांस में देखा गया था।अब तक न तो चीनी सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय और न ही चीनी विदेश मंत्रालय ने इसपर कोई टिप्पणी की है।

चीनी के निगरानी कानून के तहत संदिग्ध के परिवार और नियोक्ता को 24 घंटे के भीतर हिरासत में रखे जाने की सूचना दे दी जानी चाहिये। सिर्फ जांच बाधित होने की स्थिति में ऐसा नहीं किया जा सकता है। ऐसा लगता है कि मेंग की पत्नी को इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।फ्रांसीसी न्यायिक अधिकारी के हवाले से आई खबर में कहा गया है कि मेंग सितंबर के अंत में चीन पहुंचे और उसके बाद से उनके बारे में कोई समाचार नहीं है।


‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर मेंग का नाम उप मंत्री के तौर पर है, लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी कमिटी में उन्होंने अप्रैल में अपनी जगह गंवा दी। की 2016 में इंटरपोल प्रमुख के तौर पर नियुक्ति की गई थी। उनका कार्यकाल 2020 तक है। इंटरपोल विभिन्न देशों की पुलिस के बीच सहयोग के लिये दुनिया की सबसे बड़ी एजेंसी है। दुनिया के 192 देश इसके सदस्य हैं।
 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed