फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Minister did not learn to run laptops within six months, will dismissed: PM Oli

छह महीने में मंत्री लैपटॉप चलाना नहीं सीखे, होंगे बर्खास्त : ओली

Thu, 31 May 2018 10:14 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 31 May 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Minister did not learn to run laptops within six months, will dismissed: PM Oli

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को डिजिटल होने को कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई नया मंत्री छह महीने में लैपटॉप चलाना नहीं सीखा तो उसके मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया जाएगा। ओली फरवरी में नेपाल के प्रधानमंत्री बने हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनका दूसरा कार्यकाल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय छह महीने के भीतर पेपरलेस होगा। प्रधानमंत्री ओली ने यह बात यहां नेपाल राष्ट्रीय शिक्षक संगठन के 12वें महाधिवेशन में कहीं। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रिमंडल का कोई भी मंत्री अगर छह महीने में लैपटॉप चलाना नहीं सीखा तो उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ओली ने कहा कि मैंने सभी मंत्रियों को इस बाबत जानकारी दे दी है। हमारा कार्यालय छह महीने के भीतर पेपरलेस होगा। मंत्रिमंडल बैठक के कार्यक्रम और एजेंडे को लैपटॉप के इस्तेमाल के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed