फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   militants take over to tripoli airport

त्रिपोली हवाईअड्डे पर मिलिशिया का कब्जा

Sun, 24 Aug 2014 01:17 PM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
militants take over to tripoli airport

लीबिया में एक हथियारबंद गुट त्रिपोली के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कब्जा कर लिया है। लीबिया की नव-निर्वाचित संसद ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है।

विज्ञापन


उस हथियारबंद गुट का कहना है कि उसने एक अन्य हथियारबंद समूह के साथ लड़ाई के बाद त्रिपोली के हवाईअड्डे पर नियंत्रण कर लिया। पिछले महीने हुई लड़ाई के बाद हवाईअड्डा पहले से ही बंद है।
विज्ञापन


2011 में लंबे समय तक लीबिया के शासक रहे मुअम्मर गद्दा़फ़ी के एक क्रांति में तख्तापलट होने के बाद से देश बहुत सारे सशस्त्र बलों के बीच की लड़ाई में पिस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मिलिशिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि नव-निर्वाचित संसद गैरकानूनी है और पूर्व में देश का शासन संभालने वाली इस्लामी प्रभुत्व वाली संस्था जनरल नेशनल काउंसिल को फिर से बहाल करने की मांग की है।

'मिस्त्र और अरब देशों पर आरोप'

militants take over to tripoli airport

हाल ही में सशस्त्र समूहों के बीच लड़ाई में तेज़ी होने के कारण सैकड़ों लोग मारे गए हैं। अभी फ‌िलहाल जिस सशस्त्र समूह ने हवाईअड्डे पर कब्जा किया है उसमें इस्लामी लड़ाकों समेत मिसराता शहर के लड़ाके भी हैं।

इस सशस्त्र समूह का कहना है कि इस हफ्ते दूसरी बार हुए एक रहस्यमयी हवाई हमले के बावजूद उन्होंने हवाईअड्डे को क़ब्ज़े में ले लिया है।

इस सशस्त्र समूह के प्रवक्ता ने इस हवाई हमले के लिए मिस्त्र और अरब देशों पर आरोप लगाया। यह दोनों देश क्षेत्र में मुस्लिमों के ख़िलाफ़ कार्रवाई में आगे रहे हैं।

हवाईअड्डे का हाथ से निकल जाना जिनतान शहर के सशस्त्र समूह के लिए एक झटका है। जिनतान शहर के लड़ाके जनरल खलीफा हैदर के साथी हैं जिन्होंने इस साल के शुरुआत में इस्लामी सरकार के लिए आंदोलन शुरु किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed