{"_id":"5e02a98e8ebc3e879e199bfd","slug":"militant-attack-35-civilians-killed-northern-burkina-faso-president-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में आतंकवादी हमला, 35 लोगों की मौत, 80 आतंकी भी मारे गए","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में आतंकवादी हमला, 35 लोगों की मौत, 80 आतंकी भी मारे गए
Wed, 25 Dec 2019 05:43 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 25 Dec 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
- फोटो : amar ujala
अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी इलाके के एक कस्बे में मंगलवार को एक आतंकवादी हमले में करीब 35 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने कहा कि हमले के बाद सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ों में करीब 80 आतंकवादी भी मारे गए हैं।
विज्ञापन
Militant attack kills 35 civilians in northern Burkina Faso, says president: AFP news agency
— ANI (@ANI) December 24, 2019
माली और नाइजर सीमा से लगे बुर्किना फासो में लगातार जिहादी हमले होते रहते हैं। ऐसे हमलों में 2015 की शुरुआत से अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।
आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों के एक बड़े गुट ने सैन्य अड्डे और अरबिंदा में आम नागरिकों पर एक साथ हमला किया। बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोश मार्क काबोर ने ट्वीट किया, ‘बर्बर हमले में 35 नागरिक मारे गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं।’ उन्होंने साथ ही रक्षा एवं सुरक्षा बलों की वारता तथा प्रतिबद्धता की सराहना भी की।
विज्ञापन
संचार मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता रेमीस डंडजिनौ ने बाद में बताया कि 31 महिलाएं मारी गई हैं और करीब 20 सैनिक घायल हुए हैं। राष्ट्रपति ने 48 घंटे के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
विज्ञापन
सेना ने बताया कि मोटरसाइकिलों पर सवार जिहादियों ने सुबह हमला किया जो कई घंटों तक चला। बाद में, वायु सेना की मदद से सशस्त्र सेना ने आतंकवादियों को खदेड़ दिया। किसी समूह ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह अक्सर यहां जिहादी हमलों को अंजाम देते रहते हैं।