फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Mexico migrants tried crossing American border, 42 arrested

शरणार्थियों ने की अमेरिकी सरहद पार करने की कोशिश, 42 गिरफ्तार

Tue, 27 Nov 2018 03:48 PM IST
भाषा, तिजुआना
भाषा, तिजुआना Updated Tue, 27 Nov 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
Mexico migrants tried crossing American border, 42 arrested
मेक्सिको के तिजुआना में तारबंदी को पार कर अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे कई शणार्थी
मेक्सिको के तिजुआना में तारबंदी को पार कर अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे कई शणार्थियों को गिरफ्तार कर निर्वासित कर दिया। उन पर आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां भी छोड़ीं गईं थीं। करीब 5000 शरणार्थी अमेरिका में दाखिल होने के लिए तिजुआना में एकत्रित हुए, जिनमें अधिकतर होंडुरास के हैं। 
विज्ञापन


इनमें से पुरुष, महिला और बच्चों सहित करीब 5000 लोगों ने रविवार को तारबंदी पर चढ़ सीमा पार करने की कोशिश की थी। गश्ती दल के प्रमुख एजेंट रॉडनी स्कॉट ने ‘सीएनएन’ को बताया कि कई शरणार्थियों ने सीमा पार करने की कोशिश की, जिनमें से 42 को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


मेक्सिको के राष्ट्रीय आव्रजन संस्थान के आयुक्त जेरार्डो गार्सिया ने अपनी देश की ओर 98 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने काफिले में लोगों को गैरकानूनी तरीके से सीमा पार करने के लिए उकसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में ‘अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) कार्यालय’ ने बताया था कि घटना के बाद सैन सिदरो सीमा चौकी को उत्तर और दक्षिण दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। ‘सैन सिदरो सीमा चौकी’ अमेरिका और मेक्सिको सीमा पर स्थित सबसे व्यस्त क्रॉसिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed