{"_id":"59c1eb504f1c1b8a688b58b2","slug":"mexico-earthquake-tremor-quickly-escalated-into-something-where-the-classroom-shook","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक्सिको में भूकंप: चश्मदीद बोले- हम भाग रहे थे और ढह रही थीं इमारतें ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मेक्सिको में भूकंप: चश्मदीद बोले- हम भाग रहे थे और ढह रही थीं इमारतें
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
मेक्सिको
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी सहित उसके आस पास के मोरेलॉस और प्यूब्ला स्टेट में आए भूंकप में लगभग 140 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। इस शक्तिशाली भूकंप से दर्जनों इमारतें जहां जमींदोज हो गई हैं वहीं हजारों आंखें इन इमारतों में फंसे अपनों को तलाश रही हैं। मेक्सिको सिटी विश्व में सबसे घनत्व वाला शहर है। इस अकेले मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में करीब 20 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं।
मेक्सिको सिटी के ब्रिटिश इंटरनेशल स्कूल की टीचर जेनीफर स्वेडल भूकंप के भयानक मंजर को बोलते हुए कांप रही थीं। वो बताती हैं कि जैसे ही भूकंप आया पूरा क्लासरूम तहसनहस हो गया।
उस भयानक मंजर के बारे में वो बताती हैं कि एक झटके से शुरू हुए इस मंजर ने कुछ ही सेकेंड में सबकुछ खत्म कर दिया।
जैसे ही हम बच्चों के साथ क्लासरूम से भागने लगे कक्षा की दीवारें ताश के पत्तों की तरह भरभरा के गिर गईं। इसे भाग्य कहिए या आश्चर्य इस भयानक मंजर में कोई भी हताहत नहीं हुआ। लेकिन यह जबरदस्त डरा देने वाला मौका था।
विज्ञापन
वहीं मेक्सिको सिटी के सुपरमार्केट, फैक्टरी और छह तले की ब्लिडिंग भरभरा के गिर गई। 33 वर्षीय जुआन जेसस ग्रेसिआ बिल्डिंग के मलबे के इर्द गिर्द घूम रहे हैं। उनकी पत्नी मलबे में दबी हैं। वे उससे बात नहीं कर पा रहे हैं। उसके फोन पर बार बार रिंग करने के बाद भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। अब उसे बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में गैस लीक हो रही है इसलिए मोबाइल बंद कर दिया गया है। उसके बारे में मुझे कोई खबर नहीं मिल रही है।