फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   mexico earthquake damages properties worth billions of dollars, may affect crude oil production

मेक्सिको में भूकंप से अरबों डॉलर की संपत्ति तबाह, तेल की कीमतों में हो सकता है इजाफा

Wed, 20 Sep 2017 09:29 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 20 Sep 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
mexico earthquake damages properties worth billions of dollars, may affect crude oil production
- फोटो : CNN.com

मेक्सिको में बुधवार की सुबह आए विनाशकारी भूकंप से जहां सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई है, वहीं इससे अरबों डॉलर की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं इससे कच्चे तेल की कीमतों में भी इजाफा होने का अंदेशा है। 15 दिनों  के भीतर आए दो भूकंप में से आज वाले ने ज्यादा तबाही मचाई है। 

विज्ञापन


सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी मेक्सिको सिटी में हुआ है, जहां कई सारी बहुमंजिला इमारतें हैं। इस भूकंप से देश के सबसे बड़े और प्रमुख फिल्म स्टूडियो को भी नुकसान पहुंचा है। एप्पल का एक स्टोर और फुटबाल स्टेडियम भी भूकंप के चलते काफी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


पढ़ें- भूकंप के झटकों से फिर दहला मेक्सिको, 44 इमारतें ढहीं, 139 से ज्यादा की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडियो की दीवारें गिरी, प्रीमियर को किया कैंसिल
देश के सबसे बड़े स्टूडियो में शुमार चुरूबस्को स्टूडियो में सैकड़ों फिल्मों की शुटिंग हुई है। वहां पर भी नुकसान देखने को मिला है। स्टूडियो में फिल्मों के प्रीमियर को रोक दिया गया है, क्योंकि कई स्थानों पर तबाही देखने को मिली है।  वहीं सिनेमा की चेन चलाने वाले सिनेपोलिस के भी कई मल्टीपलेक्स को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। 


फिच करेगा आकलन
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच जल्द ही नुकसान से हुई तबाही का आकलन करेगा। फिच ने दो हफ्ते पहले आए भूकंप का भी आकलन किया था। मेक्सिको के राष्ट्रपति ने कहा कि अकेले राजधानी में 27 बिल्डिंग पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। कई गाड़ियां भी मलबे में दबकर पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। 

भूकंप से कच्चे तेल का आपूर्ति होगी प्रभावित
भूकंप के चलते देश में चल रहे कच्चे तेल की 6 रिफाइनरी को तत्काल प्रभाव से अनिशचितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इससे अमेरिका सहित पूरे विश्व में पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति पर असर पड़ने की संभावना है। अगर रिफाइनरी लंबे समय तक बंद रही तो एक बार फिर से तेल की कीमतों में तेजी आने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed