{"_id":"5b78251642c792463f7936e0","slug":"mexico-100-women-freed-from-sex-traffickers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिको में यौन शोषण से बचाई गईं 100 महिलाएं, देह व्यापार में धकेलने की थी तैयारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मैक्सिको में यौन शोषण से बचाई गईं 100 महिलाएं, देह व्यापार में धकेलने की थी तैयारी
एजेंसी, मैक्सिको सिटी
Updated Sat, 18 Aug 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्सिको पुलिस ने लैटिन अमेरिका और पूर्वी यूरोप की 100 महिलाओं को यौन शोषण तस्करों के चंगुल से बचाया है। मानव तस्करी के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सुरक्षा विभाग के एक बयान के अनुसार मैक्सिको सिटी में एक वेश्यालय पर छापा मारकर महिलाओं को रिहा कराया गया। बचाई गई महिलाएं लैटिन अमेरिका के मैक्सिको, अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, पराग्वे, वेनेजुएला और पूर्वी यूरोप के हंगरी, यूक्रेन और रूस की निवासी हैं।
विज्ञापन
मैक्सिको पुलिस ने हाल ही में कई तस्कर गिरोहों का भंडाफोड़ा किया है। इन महिलाओं को नौकरियां देने जैसे मॉडल बनाने आदि का झांसा देकर अपहरण कर लिया जाता है और फिर इन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला जाता है।
विज्ञापन