{"_id":"5783a4924f1c1b0f7a13d856","slug":"mexican-president-says-if-trump-want-to-make-a-wall-he-can","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेक्सिको के राष्ट्रपति का ट्रंप को जवाब कहा- ट्रंप दीवार बना सकते हैं","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मेक्सिको के राष्ट्रपति का ट्रंप को जवाब कहा- ट्रंप दीवार बना सकते हैं
एजेंसी/ मेक्सिको
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति बनने के बाद मेक्सिको-अमेरिकी सीमा पर दीवार बनवाने की बात कहने वाले रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को मेक्सिको के राष्ट्रपति पेना नीटो ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर ट्रंप दीवार बनवाना चाहते हैं, तो वह बनाए, लेकिन इसे मेक्सिको नहीं तैयार करेगा।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा था कि मेक्सिको से होने वाले अवैध प्रवास पर लगाम कसने के लिए वह मेक्सिको को ही दीवार बनाने के लिए मजबूर करेंगे। इसका जवाब देते हुए पेना नीटो ने कहा कि अगर ट्रंप दीवार बनाना चाहते हैं, तो वह बनाए, लेकिन इसका खर्च मेक्सिको क्यों उठाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेक्सिको के यूएसए के साथ संबंध आपसी सहयोग और समन्वय के आधार पर चलते हैं। पेना इससे पहले ट्रंप की तुलना हिटलर से कर चुके हैं।