फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   men murderd in china

चीनः सरकार समर्थक इमाम की हत्या

Fri, 01 Aug 2014 12:17 PM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
men murderd in china

ख़बरों के अनुसार बुधवार को सुबह की नमाज़ के बाद ज़िनजियांग में कशगर शहर में स्थित ईद काह मस्जिद के 74 वर्षीय इमाम जुमे ताहिर को चाकुओं से गोदकर मार डाला गया।

विज्ञापन


इसी प्रांत में पुलिस के साथ भिड़ंत में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने के दो दिन बाद इमाम की हत्या हुई है। उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


बीजिंग में मौजूद बीबीसी संवादाता डेमियन ग्रमाटिकस के अनुसार ज़िनजियांग के अल्पसंख्यक मुस्लिम उइगर समुदाय के ताहिर इलाके में चीनी नीतियों के मुखर समर्थक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नापसंदगी

men murderd in china

रेडियो फ़्री एशिया ने एक अनाम दुकानदार के हवाले से कहा कि उन्होंने सुबह मस्जिद के आगे खून में लथपथ शरीर इमाम ताहिर का शरीर और पुलिस को वहां जमा भीड़ को हटाते हुए देखा।

दि लॉस एंजिलस टाइम्स के अनुसार दोपहर बाद जल्दी-जल्दी उनको दफ़ना दिया गया। अंतिम संस्कार भारी पुलिस और सेना के घेरे में किए गए। चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने ताहिर को 600 साल पुरानी इस मस्जिद का इमाम नियुक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed