{"_id":"77324348682693072c85e14e98e0468e","slug":"men-can-be-trapped-in-seria-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरमपंथियों का फ़रमान- 'मर्दों को हवाले करो'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चरमपंथियों का फ़रमान- 'मर्दों को हवाले करो'
Updated Tue, 12 Aug 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरियाई कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुन्नी चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने एक ख़ास कबीले को आदेश दिया है कि सभी पुरुषों को उसके हवाले कर दिया जाए।
विज्ञापन
सीरिया के देइर एज्ज़ोर शहर के पूर्व में बसे एक कस्बे का ये क़बीला इस्लामिक स्टेट से लड़ाई लड़ रहा है।
सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि इस्लामिक स्टेट पहले ही इस कबीले के बीस से ज़्यादा लोगों को मार चुका है जबकि दो लोगों को सलीब पर चढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
बीते हफ़्ते कबीलाइयों ने पूर्वी देइर एज़्ज़ोर के कुछ कस्बों से सुन्नी लड़ाकों को खदेड़ दिया था।
ख़बरों के मुताबिक इस्लामिक स्टेट ने उन विपक्षी विद्रोहियों के हथियार भी ज़ब्त कर लिए हैं जो उसका हुक्म मानने को तैयार नहीं हैं।