{"_id":"1caeaac8d1d3f3d81496c544fb9dceba","slug":"media-reports-on-gaza-ceasefire-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजा: 'पांच दिनों के संघर्ष विराम' पर सहमति","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
गजा: 'पांच दिनों के संघर्ष विराम' पर सहमति
Updated Thu, 14 Aug 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसी रिपोर्टें आ रही हैं कि इसराइली और फलस्तीनी वार्ताकार गजा में संघर्ष विराम पांच दिन और बढाने के लिए सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन
फलस्तीनी और मिस्र के अधिकारियों ने कहा है कि समझौता हो गया है। लेकिन इसराइल ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।
दोनों पक्षों के अधिकारी गजा संघर्ष का हल निकालने के लिए कई दिनों से मिस्र की राजधानी काहिरा में अनौपचारिक बातचीत कर रहे हैं।
गजा से बीबीसी संवाददाता केविन कोनोली ने कहा है कि एक समय ऐसा लग रहा था कि समझौता नहीं हो पाएगा। उनका कहना है कि आगे की बातचीत आसान नहीं होगी।
इस बीच इसराइली पुलिस का कहना है कि गजा से इसराइल पर तीन रॉकेट दागे गए हैं। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
आठ जुलाई से शुरू हुए इस संघर्ष में अभी तक करीब 2000 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से ज्यादातर फलस्तीनी हैं।