{"_id":"5b78bcfd42c792464a0c79d4","slug":"mauritius-named-the-cyber-tower-atal-bihari-vajpayee-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉरीशस की वाजपेयी को श्रद्धांजलि, साइबर टावर का नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी टावर' रखा ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मॉरीशस की वाजपेयी को श्रद्धांजलि, साइबर टावर का नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी टावर' रखा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Aug 2018 06:45 AM IST
विज्ञापन
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने किया ऐलान, साइबर टावर को अब अटल बिहारी वाजपेयी टावर के नाम से जाना जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस में शनिवार को 11वां विश्व हिंदी सम्मेलन शनिवार से शुरू हो गया है। दुनिया में हिंदी भाषा की पहुंच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां आयोजित इस सम्मेलन में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने अपने देश के साइबर टावर का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री 'अटल बिहारी वाजपेयी टावर' रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वाजपेयी ने इस टावर को स्थापित करने में योगदान प्रदान किया था। इससे पहले वाजपेयी के सम्मान में मॉरीशस ने अपना झंडा भी झुकाया था।
सम्मेलन की शुरुआत में वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं। सम्मेलन का उद्घाटन मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण कुमार जगन्नाथ ने किया।
विज्ञापन
इस साल विश्व हिंदी सम्मेलन का थीम है- हिंदी की दुनिया और भारतीय संस्कृति। ऐसा इस बार पहली बार हुआ है जिसमें आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के लिए विशेष विमान का प्रबंध किया गया। करीब 290 सदस्य पोर्ट लुईस पहुंचे हैं। साथ ही यह भी पहली बार हुआ है जब दिल्ली, चंडीगढ़ और पुडुचेरी सहित 29 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में हिस्सा लेने आए है।
विज्ञापन
करीब 20 देशों से आए 2000 सदस्यों वाले इस तीन दिनों के सम्मेलन में हिंदी की दुनिया और भारतीय संस्कृति पर आठ उपविषयों पर व्याख्यान दिए जाएंगे। साथ ही वाजपेयी जी के साहित्य पर 2 घंटे का विशेष सत्र भी होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि मैं आश्वस्त हूं कि यह सम्मेलन हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने में मददगार होगा और पूरी दुनिया में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका की समझ बढ़ेगी।
सम्मेलन में दो डाक टिकट जारी हुए
मॉरिशस के प्रधानमंत्री ने 11वें विश्व हिन्दी सम्मेलन के अवसर पर दो डाक टिकट जारी किए हैं। एक पर भारत एवं मॉरिशस के राष्ट्रीय ध्वज और दूसरे पर दोनों देशों के राष्ट्रीय पक्षी मोर और डोडो की तस्वीर है।