फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   many rescued in nepal cyclone

बर्फीला तूफानः अब तक 32 की मौत

Sat, 18 Oct 2014 04:05 PM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
many rescued in nepal cyclone

नेपाल के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बर्फीले तूफान और हिमस्खलन में लापता सात लोगों को बचाया गया। इनमें दो पर्यटक शामिल हैं। राहत और बचाव के काम में हेलिकॉप्टरों को लगाया गया है।

विज्ञापन


इन घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। इनमें 24 ट्रैकर्स और पांच पर्वतारोही शामिल हैं।

इस हफ़्ते आया यह बर्फीला तूफ़ान 1995 में आए तूफान से भी भयानक था। उस समय 42 लोगों की मौत हो गई थी।
बेहोश होते कुली

इस दुर्घटना में बचे एक इसराइली नागरिक 31 साल के ईटान ने बर्फीला तूफान शुरू होने के बाद एक चाय की दुकान में छिपकर अपनी जान बचाई थी।

काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती ईटान ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को अपना अंतिम नाम बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि अधिक बोझ और बर्फीले तूफ़ान की वजह से मैने कई कुलियों को बेहोश होते देखा। लेकिन उनके लिए कुछ कर नहीं पाए।
विज्ञापन


नेपाल में इसराइली राजदूत ने कहा है कि 13 इसराइली नागरिकों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

भयानक दौर में मौसम

many rescued in nepal cyclone

बीबीसी के लिए नेपाल में कई वर्षों तक रिपोर्टिंग कर चुके चार्ल्स हेवीलैंड का कहना है कि इस क्षेत्र में ख़राब मौसम का यह अबतक का सबसे भयानक दौर है।

पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हिमस्खलनों में 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इनमें स्थानीय लोगों के अलावा कनाडा, स्लोवाकिया और भारत के नागरिक भी शामिल हैं।

पड़ोसी देश भारत में चक्रवाती तूफ़ान हुदहुद के चलते नेपाल में भारी बारिश हुई है। उपग्रहों से मिली तस्वीरों से संकेत मिला है कि चक्रवाती तूफ़ान हुदहुद भारत से नेपाल और फिर चीन की ओर बढ़ रहा है। नेपाल के ट्रैकिंग और पर्वतारोहण उद्योग के लिए मौजूदा साल अच्छा नहीं रहा है।

अप्रैल में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट में एक हिमस्खलन में 18 शेरपाओं की मौत हो गई थी। इसके बाद से माउंट एवरेस्ट के लिए अभियानों में भारी कमी आई है।

अक्टूबर का महीना ट्रैकिंग के लिए अच्छा माना जाता है। हजारों की संख्या में पर्यटक ट्रैकिंग के लिए नेपाल आते हैं। लेकिन बर्फ़ीले तूफ़ान और हिमस्खलन से पर्यटकों में चिंता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed